---विज्ञापन---

जानें Royal Enfield के किस मॉडल की है सबसे अधिक डिमांड? सूची में तीसरे नंबर का नाम देख चौंक जाएंगे आप

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड शान की सवारी है। इंडिया में हर एक व्यक्ति इसे लेने का सपना रखता है। बीते मई माह में कंपनी ने अपनी बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मई 2023 में कंपनी की कुल 71,336 बाइक बिकी हैं। जबकि साल 2022 के मई में यह […]

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड शान की सवारी है। इंडिया में हर एक व्यक्ति इसे लेने का सपना रखता है। बीते मई माह में कंपनी ने अपनी बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मई 2023 में कंपनी की कुल 71,336 बाइक बिकी हैं। जबकि साल 2022 के मई में यह संख्या 29,959 थी।

Bullet 350 की कुल 8,314 यूनिट बिके

जानकारी के अनुसार मई 2023 में कंपनी की Classic 350 मॉडल सबसे अधिक कुल 26,350 यूनिट बिके हैं। मई 2022 में यह संख्या 29,959 थी। वहीं, दूसरे नंबर पर मई 2023 में Hunter 350 की कुल 18,869 यूनिट बिकी। मई 2022 में यह संख्या 0 थी। जबकि तीसरे नंबर पर मई 2023 में Bullet 350 की कुल 8,314 यूनिट बिके हैं। मई 2022 में यह संख्या 6,958 यूनिट थी।

---विज्ञापन---
Royal Enfield Hunter 350 price, Royal Enfield Hunter 350 mileage, petrol bikes, bikes under 1 lakhs

रॉयल एनफील्ड

Royal Enfield Classic 350 में 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन 

Royal Enfield Classic 350 में 349cc सिंगल सिलेंडर DOHC इंजन मिलता है। यह सड़क पर चलते हुए 6,100 rpm तक देने में सक्षम है। यह 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देती है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसका कुल वजन 195 kg है।

41 kmpl की माइलेज और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक

Royal Enfield Classic 350 बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर है और बाइक का दमदार इंजन 41.55 kmpl की माइलेज देता है।

---विज्ञापन---

Metro Rebel की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख

Royal Enfield Hunter 350 के बाजार में अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं। इसके रेट्रो वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये और हायर-स्पेक मॉडल Metro Dapper एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है। इसका टॉप-एंड वैरिएंट Metro Rebel की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये है।

टॉप स्पीड 114 किमी प्रतिघंटा है

Royal Enfield Hunter 350 में हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसमें 349 cc का इंजन है। जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रतिघंटा है। इस बाइक का वजन 181 kg है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola