Royal Enfield 350cc Bikes Available On Amazon: त्योहारी सीजन में टू-व्हीलर खरीदने वालों के लिए रॉयल एनफील्ड ने एक बड़ा और आसान ऑप्श पेश किया है. कंपनी ने अपनी 350cc बाइर रेंज को Amazon India पर लिस्ट कर दिया है. अब ग्राहक अपने पसंदीदा रॉयल एनफील्ड मॉडल को घर बैठे ही ब्राउज, बुक और खरीद सकेंगे वो भी सिर्फ कुछ ही क्लिक में. कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक्स का पूरा 350cc लाइनअप Classic 350, Meteor 350, Hunter 350, Goan Classic 350 और नई Bullet 350 को Amazon पर उपलब्ध कराया है. खास बात यह है कि इसके लिए एक डेडिकेटेड रॉयल एनफील्ड ब्रांड स्टोर बनाया गया है, जहां ग्राहक आसानी से बाइक चुनकर खरीद प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
छोटे शहरों के ग्राहकों तक पहुंचेगी कंपनी
रॉयल एनफील्ड का यह कदम पारंपरिक शोरूम नेटवर्क से आगे बढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अब कंपनी उन ग्राहकों तक भी पहुंच सकेगी जो छोटे शहरों या कस्बों में रहते हैं और सीधे शोरूम जाने में असुविधा महसूस करते हैं. ऑनलाइन खरीदारी से उन्हें वही सुविधा मिलेगी जो बड़े शहरों में रहने वालों को मिलती है.
फाइनेंस और एक्सेसरीज भी एक ही प्लेटफॉर्म पर
Amazon पर बाइक खरीदते समय ग्राहक न सिर्फ बाइक मॉडल और रंग चुन पाएंगे, बल्कि वे डीलरशिप, एक्सेसरीज और फाइनेंस ऑप्शन भी सिलेक्ट कर सकेंगे. कंपनी ने इसके लिए अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और पुणे में यह सुविधा शुरू की है. डिलीवरी और आफ्टर सेल्स सर्विस ग्राहक की पसंदीदा डीलरशिप से ही होगी.
गियर और मर्चेंडाइज की भी आसान खरीदारी
बाइक के साथ-साथ अब ग्राहक Amazon के इसी प्लेटफॉर्म पर रॉयल एनफील्ड के जेन्युइन एक्सेसरीज (GMA), राइडिंग गियर और मर्चेंडाइज भी खरीद सकेंगे. इस तरह एक ही जगह से पूरी बाइकिंग एक्सपीरियंस को कस्टमाइज करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा.
दिवाली में बढ़ेगी बिक्री की रफ्तार
यह लॉन्च ऐसे समय पर किया गया है जब हर साल दिवाली से पहले टू-व्हीलर की बिक्री में तेजी आती है. कंपनी चाहती है कि ग्राहक शोरूम में गए बिना ही बाइक बुक कर सकें, जिससे खरीदारी में लचीलापन और सुविधा दोनों बढ़े. ऑनलाइन बुकिंग के बाद ग्राहक फाइनेंसिंग और पेमेंट प्रोसेस भी प्लेटफॉर्म पर ही पूरा कर सकते हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन का परफेक्ट कॉम्बो
रॉयल एनफील्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी ग्राहक को शोरूम जैसा अनुभव मिले. बाइक की डिलीवरी और सर्विस सपोर्ट नजदीकी डीलरशिप से होगा. यानी खरीदारी तो ऑनलाइन होगी, लेकिन भरोसा और सुविधा वही रहेगी जो रॉयल एनफील्ड हमेशा से देता आया है.
रॉयल एनफील्ड का Amazon के साथ यह कदम बाइक खरीदने की प्रोसेस को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बना देगा. अब दिवाली पर अपने सपनों की बाइक खरीदने के लिए शोरूम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं बस एक क्लिक और बाइक आपके नाम.
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines