Royal Enfield का बड़ा धमाका, लेकर आया इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल, जानें इससे आपकी कितनी होगी बचत?
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड इंडिया ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल तैयार कर ली है। कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में से एक Royal Enfield Classic 350 में यह नया अपडेट किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इथेनॉल से चलने वाली E-20 कंप्लायंस मॉडल को कंपनी ने लिमिटेड डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाइक में 80 फीसदी पेट्रोल के साथ 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग वाला फ्यूल यूज किया जा सकता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है
इथेनॉल से चलने वाली नई Royal Enfield Classic 350 में 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह जानदार इंजन 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें ट्यूबलेस टायर है और इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और टेल-टेल लाइट्स के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।
Royal Enfield Classic 350 बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह बाइक 41 kmpl की हाई माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे राइडर को इस पर अपना कंट्रोल महसूस होता है।
इथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है जिसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। एथेनॉल का उत्पादन यूं तो मुख्य रूप से गन्ने की फसल से होता है लेकिन शर्करा वाली कई अन्य फसलों से भी इसे तैयार किया जा सकता है।
एथेनॉल के इस्तेमाल से 35 फीसदी कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। इतना ही नहीं सल्फर डाइऑक्साइड को भी कम करता है। इसके अलावा एथेनॉल हाइड्रोकार्बन के उत्सर्जन को भी कम करता है। एथेनॉल में 35 फीसदी ऑक्सीजन होता है।
जानकारी के अनुसार नवंबर 2022 में सरकार ने इथेनॉल की अलग-अलग वैरायटी और कीमतें तय की थीं। इसके मुताबिक सी हैवी मौलेसेस रूट से इथेनॉल की कीमत 49.41 रुपए/लीटर, बी हैवी मौलेसेस रूट से इथेनॉल की कीमत 60.73 रुपए प्रति लीटर और गन्ने के रस के सीरप रूट से इथेनॉल की कीमत 65.61 रुपए प्रति लीटर है। इससे पेट्रोल पर बाइक चलाने वाले लोगों की बचत होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: