Royal Enfield Classic 350 emi plan details in hindi: रॉयल एनफील्ड की 350cc पावर इंजन वाली बाइक्स को लोग काफी पसंद करते हैं। इस सेगमेंट में कंपनी की एक धाकड़ बाइक है Royal Enfield Classic 350.
Classic 350 में हाई माइलेज के साथ सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में स्प्लिट सीट ऑफर की जाती है, जिससे लॉन्ग रूट पर राइडर का कम्फर्ट लेवल बढ़ जाता है। आइए आपको इस बाइक की कीमत, ईएमआई प्लान और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
10 फीसदी का लगेगा ब्याज दर
Royal Enfield Classic 350 शुरुआती कीमत 2,27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। आप इस बाइक को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। लोन प्लान के मुताबिक आपको 11,362 रुपये डाउन पेमेंट देना होगा। जिसके बाद आपको तीन साल के लए 7,796 हजार रुपये प्रतिमाह किस्त देनी पड़ेगी। आपको इस किस्त का भुगतान 10 फीसदी ब्याजदर के साथ करना होगा। यहां बता दें कि डाउन पेमेंट के हिसाब से आप प्रतिमाह किस्त और ब्याजदर में बदलाव कर सकते हैं। एरिया और बैंक के हिसाब से लोन स्कीम में अंतर हो सकता है। अपनी पसंद के लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी शोरूम पर जाना होगा।
बाइक का कुल वजन 195 kg
Classic 350 में कंपनी 349cc का पावरफुल इंजन देती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 32 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर मिलते हैं। इस बाइक का कुल वजन 195 kg है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस जबरदस्त है। इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बाइक में 15 कलर ऑप्शन
बाइक के फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स मिलता है। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। मोटरसाइकिल में गोल हेडलाइट और स्टाइलिश टेललाइट मिलती है। इसमें पारंपरिक ओडोमीटर क साथ सिपंल हैंडलबार आता है। बाइक में 15 कलर ऑप्शन, 805 mm की सीट हाइट और 6 वेरिएंट आते हैं।
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
6 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
8 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
10 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
11 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
13 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines