Best Selling bike: भारत में 350cc से 500cc बाइक्स की बिक्री अब काफी अच्छी हो रही है। इस सेगमेंट में कई ब्रांड्स आपको मिल जायेंगे लेकिन रॉयल एनफील्ड की ही बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं। हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 में से 5 बाइक्स सिर्फ रॉयल एनफील्ड की ही होती हैं। इस बार Classic 350 की बिक्री काफी अच्छी रही है। Royal Enfield ने Classic 350 की पिछले महीने 29,476 यूनिट्स बेची थी जबकि बीते साल कंपनी ने इस मॉडल की 26,781 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार 2695 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। अकेले इसी बाइक का मार्केट शेयर 35% है।
वहीं Jawa Yezdi की पिछले महीने 2917 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि बीते साल कंपनी इसकी 3521 यूनिट्स बेचने में सफल रही थी। इसके अलावा होंडा अपनी H’Ness 350 की 1826 यूनिट्स की ही बिक्री कर पाई। जबकि बीते साल कंपनी ने इस बाइक की 3013 यूनिट्स की बिक्री की थी। ये दोनों ही रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने बाजार में आई थी लेकिन कमजोर साबित हुई। हर महीने इनकी बिक्री गिर रही है।
Royal Enfield Classic 350 की कीमत और फीचर्स
इस बाइक में 349cc का इंजन लगा है जो 20bhpकी पावर और 27Nm टॉर्क जनरेट करता है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह एक Oil कूल्ड इंजन है जोकि जल्दी से हीट का शिकार नहीं होता। बाइक में 19/18 इंच के टायर्स दिए गये है बाइक में ABS के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक दिए गये गये हैं ताकि आपको मिले बढ़िया ब्रेकिंग। इसमें लगे सस्पेंशन खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाते हैं।
डायमेंशन और वजन
- व्हीलबेस: 1390mm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 170mm
- लम्बाई: 2145mm
- चौड़ाई: 785mm
- हाईट: 1090mm
- सीट हाईट: 805mm
- वजन: 195kg
- फ्यूल टैंक: 13 लीटर
Classic 350 क्यों बिकती है सबसे ज्यादा
क्रूजर बाइक सेगमेंट में क्लासिक 350 सबसे ज्यादा बिक रही है क्योंकि इस बाइक में आरामदायक का आपको मिलती है। साथ ही इसका दमदार इंजन सिटी से लेकर हाइवे पर बेहतर प्रदर्शन करता है। इसका विंटेज डिजाइन आपको पुराने दौर की भी यादें ताजा करवा देता है। यूजर्स की मानें तो बाइक स्लो और हाई स्पीड पर पूरे कण्ट्रोल में रहती है। इसकी ब्रेकिंग काफी असरदार है। सीट लम्बी और चौड़ी है जिसकी वजह से देर तक इस बाइक को चलाते समय थकान नहीं होती।
यह भी पढ़ें: 72km की माइलेज, 59 हजार रुपये कीमत, ये हैं देश की सबसे अफोर्डेबल बाइक्स
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
34 mins agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines