Royal Enfield 250cc Bike: बड़े और हैवी इंजन के रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। कंपनी इन बाइक्स के जरिये यूथ के साथ फैमिली क्लास को टारगेट करती है। इस समय कंपनी के सबसे छोटा इंजन 350cc का है जिसे वो कई सालों से इस्तेमाल कर रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही 250cc इंजन के साथ कंपनी नई बाइक को लॉन्च करने जा रही है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘Flying Flea’ को पेश किया था । अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो में सबसे छोटे इंजन वाली बाइक को शामिल करने की तैयारी कर रही है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड 250cc प्लेटफॉर्म के लिए इंजन तकनीक का लाइसेंस लिए चीनी निर्माता CFMoto के साथ बातचीत कर रही है।
कीमत होगी कम
रॉयल एनफील्ड ने इसे ‘V’ कोडनेम दिया है। कंपनी इस बाइक को 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम में उतार सकती है। माना जा रहा है कि यह बाइक हंटर 350 से भी सस्ती हो होगी। इस समय हंटर की कीमत .49 लाख रुपये से शुरु होती है। भारत में रॉयल एनफील्ड की नई 250 बाइक का असली मुकाबला तो TVS रोनिन से होगा जिसमें 225 cc का इंजन मिलता है। इस नई बाइक के जरिये कंपनी ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जो कम बजट में एक दमदार बाइक की सवारी करना पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सस्ती और छोटे इंजन के साथ आएगी, लेकिन उसकी क्वालिटी मौजूदा बाइक्स जैसी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक आगमी बाइक में इंजन भले ही CFMoto से लिया जाएगा, लेकिन इसमें Royal Enfield ने सिग्नेचर DNA को बरकरार रखा जायेगा है। चेसिस, सस्पेंशन और डिज़ाइन पूरी तरह से इन-हाउस होगा। इस छोटे इंजन के साथ ही इस बाइक की माइलेज में 45-50kmpl तक आ सकती है। इंजन को BS6 फेज 2 और OBD-2B उत्स की 250cc बाइक को 90% तक भारत में ही बनाया जाएगा, जिसकी वजह से इसकी कीमत कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 2 लाख लोग खरीद चुके हैं 6 लाख की ये SUV, 24 km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
59 mins agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
6 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines