Royal Enfield Bullet Blast: गर्मी में गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। एक ऐसा ही मामला हैदराबाद के मोघालपुरा भवानीपुरा पुलिस स्टेशन से आया है, जहां पर वोल्टा होटल के पास एक चलती हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाईकल में आग गई। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि जिसमें 9 लोग बुरी तरह झु़लस गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ऐसे लगी आग
रिपोर्ट्स के मुताबिक वोल्टा होटल के पास से जा रही एक बुलेट मोटरसाईकल के इंजन में अचानक आग लग गई। जैसे ही चालक ने आग देखी तो उसके तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। आप-पास के लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुरी तरह जल रही रही बुलेट को कुछ लोग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अचानक बाइक के फ्यूल टैंक में तेज विस्फोट होता है और आसपास मौजूद लोग आग की चपेट में आ गये और बुरी तरह झुलस गए।
फिलहाल बुलेट में आग कैसे लगी इस बात का पता लगाया जा रहा है। लेकिन शुरुआती कारणों से तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा इंजन हीट का मामला लगा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक चालक काफी देर से बाइक चला रहा था और जैसे ही वो वोल्टा होटल के पास पहुंचा अचानक से बाइक के इंजन में आग लग गई, ऐसे में चालाक तुरंत बाइक से दूर भागा। लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी और रेत इत्यादि का इस्तेमाल किया पर सभी असफल हुए।
क्या करें, क्या न करें
अगर कभी आपको ऐसा नज़र आये की आपकी गाड़ी से आग या धुआं निकलने लगे तो तुरंत वाहन से दूर हो जायें। क्योंकि ऐसे मामलों में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड टीम को इसकी सूचना दें। आसपास सभी लोगों को भी वहां से दूर कर दें। सभी बड़ी बात जलते हुए वाहन को देखने के लिए भीड़ न लगायें. और सबसे बड़ी बात तो ये है कि अपने वाहन की नियमित सर्विस कराएं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल के खर्च को आधा कर देगी बजाज की CNG बाइक, 18 जून को होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines