Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड ने अपनी मशहूर बाइक बुलेट को एक बार फिर नए रूप में पेश किया है, और इस बार यह पहले से कहीं ज्यादा दमदार और अट्रैक्टिव बन गई है. नई Royal Enfield Bullet 650 न सिर्फ कंपनी की इंजीनियरिंग का कमाल है, बल्कि यह उस पहचान को भी आगे बढ़ाती है जिसने इस बाइक को भारत ही नहीं, दुनिया भर में एक लीजेंड बना दिया है. आइए जानते हैं इस बाइक की पांच सबसे खास बातें जो इसे बाकी सब से अलग बनाती हैं.
1. 90 साल पुरानी विरासत का नया रूप
Bullet 650 की शुरुआत 1932 में हुई थी, और अब यह 90 से ज्यादा सालों की परंपरा के साथ नए अवतार में लौटी है. कंपनी ने इस बाइक के क्लासिक लुक और पुराने आकर्षण को बरकरार रखते हुए इसमें कई मॉर्डन बदलाव किए हैं. यह बाइक अब भी वही मजबूत, भरोसेमंद और रॉयल फील देती है जो हर बुलेट राइडर को पसंद है, लेकिन अब इसमें और ज्यादा परिष्कार और ताकत जुड़ गई है.
2 दमदार 650cc इंजन
नई Bullet 650 में कंपनी का मशहूर 647.95cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 47 बीएचपी की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन स्मूद और स्थिर राइडिंग का अनुभव देता है. चाहे हाईवे पर लंबा सफर हो या शहर की सड़कों पर धीमी सवारी, यह इंजन हर स्थिति में शानदार प्रदर्शन करता है.
3. ट्रेडिशनल लेकिन मजबूत डिजाइन
रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, ताकि इसका क्लासिक आकर्षण बरकरार रहे. इसमें वही टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, विंग्ड बैज, और 1950 के दशक में पहली बार दिखे “टाइगर-आई” पायलट लैंप दिए गए हैं. हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइप और पूरी मेटल बॉडी इसे रॉयल फिनिश देती है. इसका लुक नॉस्टेल्जिया और आधुनिकता का परफेक्ट मेल है.
4. नया फ्रेम और राइडिंग कंफर्ट
बाइक में स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम दिया गया है जो स्टेबिलिटी और बैलेंस बनाए रखता है. आगे 43mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक्स के साथ यह बाइक किसी भी सड़क पर बेहतरीन राइडिंग कम्फर्ट देती है. 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील्स के साथ इसका स्टांस और भी प्रभावशाली दिखता है. इसके अलावा डुअल चैनल ABS, 320mm फ्रंट डिस्क, और 300mm रियर डिस्क ब्रेक राइडिंग को सुरक्षित बनाते हैं.
5. फीचर्स में मॉर्डन टच
क्लासिक लुक के साथ अब Bullet 650 में कई मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसमें LED हेडलैंप और टेल लैंप, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. नया क्लस्टर अब फ्यूल लेवल, गियर पोजीशन, ट्रिप मीटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारियां भी दिखाता है. आरामदायक सीट और ऊंचा हैंडलबार इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए और भी सुविधाजनक बनाते हैं.
ट्रेडिशन और टेक्निक का बेहतरीन मिक्स
नई Royal Enfield Bullet 650 किसी भी मायने में सिर्फ एक अपग्रेड नहीं है, बल्कि यह बुलेट की कहानी का अगला गौरवशाली अध्याय है. यह बाइक उन राइडर्स के लिए बनी है जो पुराने दौर की आत्मा और आधुनिक दौर की तकनीक, दोनों को एक साथ महसूस करना चाहते हैं. आने वाले समय में इसके भारत में लॉन्च होने के बाद यह बुलेट प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी- वही दिल की धड़कन, अब 650cc की ताकत के साथ.
ये भी पढ़ें- Royal Enfield ने EICMA 2025 में दिखाए 6 नए मॉडल
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines