Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड बुलेट भारत में हर युवा दिल की धड़कन है। कंपनी का एंट्री लेवल सबसे पुराना मॉडल है Royal Enfield Bullet 350 standard. इस सेगमेंट में कंपनी के कई मॉडल आने के बावजूद अभी भी स्टैंडर्ड मॉडल हाई डिमांड पर रहता है। इतना ही नहीं लोग इसमें किक स्टार्ट और पुराने स्पोक व्हील की मांग करते हैं।
तीन वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन
Bullet 350 कंपनी की क्रूजर बाइक है। जो शुरूआती कीमत 1,82,919 लाख रुपये में मिलती है। यह फिलहाल तीन वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन में उपल्ब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 2,02,919 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। मोटरसाइकिल 5250 rpm जेनरेट करती है। इसमें पांच-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन है।
लंबी दूरी के सफर के लिए बड़ा 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 346 cc का BS6 इंजन मिलता है। यह इंजन 19.1 bhp की पावर और 28 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। Bullet 350 बाइक का कुल वजन 191 kg है और इसमें लंबी दूरी के सफर के लिए बड़ा 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन
इसके नए वेरिएंट में ब्लैक्ड-आउट फेंडर, रिम्स, इंजन, टर्न इंडिकेटर्स, बैटरी कवर और साइड पैनल हैं। बुलेट 350 में एनालॉग स्पीडोमीटर और कंसोल पर एक की स्लॉट के साथ रेट्रो डायल दिया गया है। इसमें यह एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है।
देने होंगे 6203 रुपये प्रतिमाह
बुलेट में सिंगल डाउनट्यूब चेसिस, स्पोक व्हील्स, पारंपरिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसकी सीट हाइट 800 mm है। वेबसाइट bikewale के मुताबिक बाइक को 9146 रुपये डाउनर पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम में 36 महीने में 9.5 फीसदी ब्याज दर के लिए 6203 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। यहां बता दें डाउन पेमेंट और लोन अवधि पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
16 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
21 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
23 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines