हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bullet 350 को खरीदना हुआ महंगा, केवल इस वेरिएंट की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

Bullet 350 Price Hike: आगर आप रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यह एक पावरफुल बाइक है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है…

विज्ञापन

Bullet 350 Price Hike: रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 को खरीदना अब महंगा हो गया है। कलर के हिसाब से इसकी कीमत में बदलाव किये गये हैं। बुलेट कंपनी की सबसे ज्यादा आरामदायक बाइक और इसकी डिमांड भी काफी है। यह बाइक अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है । जैसी आपकी जरूरत वैसा कलर आप चुन सके। आपको बता दें की बुलेट की कीमत 3000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोचन रहे हैं तो आइये जानते हैं इसकी कीमत और इंजन के बारे में …

3000 रुपये महंगी हुई बुलेट 350

Bullet 350 की कीमत में कलर के हिसाब से दाम बढ़े हैं। इसके मिलिट्री ब्लैक, मिलिट्री रेड  वेरिएंट की कीमत में 2000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।  अब इस वेरिएंट की 1.75 लाख रुपये से शुरू हो होती है। जबकि स्टैण्डर्ड ब्लैक और स्टैण्डर्ड मरून की कीमत में 2 लाख रुपये से शुरू होती है और इसकी कीमत में 3000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। बुलेट 350 के Battalion Black मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नही  किया है, इस की कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू होती है ।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वारंटी खत्म होने के बाद बाइक की सर्विस के समय ये काम जरूर करें! सालों-साल चलेगा इंजन

डिजाइन और फीचर्स

विज्ञापन

फीचर्स की नई बुलेट 350 का डिजाइन बोल्ड और स्टाइलिश। यह कंपनी की सेफ और आरामदायक बाइक है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट में Disc और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों तरफ Disc ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलती है। बाइक का फ्यूल टैंक बोल्ड है।

इंजन और पावर

विज्ञापन

परफॉरमेंस के लिए बुलेट 350 में 349cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो  20.2bhp की पावर और 27Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यही इंजन कंपनी की Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 को भी पावर देता है। यह एक भरोसेमंद इंजन है।

यह भी पढ़ें: 27km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, भारत आई नई Maruti Grand Vitara S-CNG

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola