हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tax Free हुई Royal Enfield की बाइक्स, 36000 रुपये तक मिलेंगी सस्ती

Royal Enfield Tax Free: रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर बाइक्स अब टैक्स फ्री हो गई हैं। बाइक्स को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी ख़रीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Royal Enfield bikes Tax Free: अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अब टू-व्हीलर्स कंपनियां नए-नए ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। अब टू-व्हीलर्स कंपनियां अपने वाहनों को टैक्स फ्री कर रही हैं, जिसमें में सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड का है। कंपनी की बाइक्स टैक्स फ्री हो गई हैं। दिल्ली के साकेट मे रॉयल एनफील्ड स्टोर से जब हमने इस बारे में बात कि तो वहां के एक सेल्स एग्ज़ीक्यूटिव ने बनाया कि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स टैक्स फ्री हो गई हैं जिन पर 27,000  रुपये से लेकर 36,000 रुपये तक की बचत होगी। अब मान लीजिये अगर आप हंटर 350 खरीदने जाते हैं तो टैक्स फ्री होने का बाद आपको इस बाइक पर कितनी बचत होगी ? आइये जान लेते हैं…

रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर बाइक हंटर 350 टैक्स फ्री है। इस बाइक को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदे जा सकते हैं। यहां पर टैक्स फ्री का सीधा फायदा सिर्फ देश की सेवा करने वाले जवानों को मिलेगा। उन्हें 28% की जगह केवल 14% ही टैक्स देना पड़ेगा। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भीअब CSD पर उपलब्ध है और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा।

कम दाम में मिलेगी Hunter 350

कीमत की बात करें तो Hunter 350 के फैक्ट्री ब्लैक एंड सिल्वर की सिविल एक्स शोरूम कीमत 1,49,49 रुपये है जबकि इसकी CSD एक्स शोरूम कीमत 1,30,756 रुपये होगी। ऐसे में इस बाइक को खरीदने पर करीब 20,144 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।  इसके अलावा रॉयल एनफील्ड हंटर 350 डैपर व्हाइट, ऐश ग्रे बाइक की सिविल एक्स शोरूम कीमत 1,69,656 रुपये है,जबकि CSD एक्स शोरूम कीमत 1,47,86 रुपये है।

हंटर 350 का इंडेक्स नंबर SKU-64003 है, जिसकी सिविल एक्स शोरूम 1,74, 655 रुपये है और इसकी CSD एक्स शोरूम 1,49,257 रुपये है। हंटर 350 के अलावा रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक्स भी टैक्स फ्री स्कीम में हैं, जिन पर 36,000 रुपये तक की बड़ी बचत होगी। आइये एक नजर डालते हैं Hunter 350 के फीचर्स के बारे में…

यह भी पढ़ें: Maruti की छोटी कारों से ग्राहकों ने बनाई दूरी, WagonR से लेकर Baleno की बुरी तरह गिरी बिक्री

इंजन और फीचर्स

Hunter 350 के शानदार बाइक है जो अपने स्टाइल से ग्राहकों को लुभा रही है। इस बाइक में 349cc का फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाला इंजन लगा है जो 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 114kmph है। हंटर 350 में 17 इंच के टायर्स दिए हैं। इस बाइक में 13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

बाइक का व्हीलबेस 1370mm है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है। खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।

यह भी पढ़ें: कार हमेशा रहेगी टिप टॉप, बस कर डालें ये 5 आसान काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें