Royal Enfield 350cc bike details in hindi: रॉयल एनफील्ड को लोग इंडिया में आंख बंद करके खरीदते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल 2024 में कंपनी ने अपनी कुल 80 हजार यूनिट की सेल की है। कंपनी के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा 350cc बाइक्स की डिमांड है। बता दें इस इंजन सेगमेंट में कंपनी की क्लासिक, हंटर और बुलेट आती हैं। कंपनी के अनुसार पिछले माह सबसे ज्यादा 350cc इंजन क्षमता वाली बाइक्स के कुल 72,866 यूनिट बेचे गए।
मिलता है 5 स्पीड ट्रांसमिशन
इस सेगमेंट में एक हाई डिमांड मॉडल है Royal Enfield Classic 350. इस बाइक के फीचर्स के बारे में बात करें तो यह डिस्क ब्रेक के साथ आती है, इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये में आता है, वहीं बाइक का टॉप मॉडल 2.24 लाख रुपये में मिलता है। Classic 350 में हाई पावर 349 cc का इंजन मिलता है।
बाइक में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
कंपनी इसमें सड़क पर 32 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। दिखने में भारी भरकम इस बाइक का वजन 195 kg है। बाइक में स्पोक व्हील के साथ जबरदस्त लुक्स मिलते हैं। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक की सीट हाइट 805 mm है, यह हाई स्पीड बाइक है, जिसमें बड़े टायर साइज मिलते हैं। बाइक में कम्फर्टेबल सीट साइज मिलते हैं।
आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन
यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसमें सड़क पर 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होती है। बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं। यह बाइक एंटी ब्रेकिंग सिटस्म के साथ आती है, जो राइडर की सेफ्टी सुनिश्चित करती है। बाइक में 11 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines