Royal Enfield 1974 diesel: रॉयल एनफील्ड इंडिया में सपनों की मोटरसाइकिल है। हर कोई अपनी लाइफ में एक बार इसे लेना चाहता है। 70, 80 के दशक की विंटेज मोटरसाइकिल अकसर डिमांड में रहती हैं। अकसर सोशल मीडिया पर पुरानी रॉयल एनफील्ड की वीडियो वायरल होती हैं।
Royal Enfield लवर्स को पसंद आ रही यह बुलेट
इन दिनों 1978 mini bullet 200 cc और Royal Enfield 1974 diesel की वीडियो वायरल हो रही है। इन वीडियो में इनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है। नेटिजन्स जमकर इस वीडियो को देख रहे हैं। एक-दूसरे को यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।
लुक्स देख फिदा हुए लोग
वीडियो में 1978 mini bullet 200 cc है। जिसे रिस्टोर किया गया है, यह पुरानी मोटरसाइकिल दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रही है। हाइट में कम यह मोटरसाइकिल लाल और स्टील कलर में है। इस बुलेट में स्पोक व्हील, सिंगल सीट और बैक रेस्ट दिया गया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। क्यूट बाइक को खरीदने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
आवाज पर फिदा हुए लोग
Royal Enfield 1974 diesel वीडियो में युवक इस धाकड़ मोटरसाइकिल में 80 kmpl की माइलेज देने का दावा कर रहा है। इस bullet का नाम taurus है। बुलेट की आवाज सुनकर आसपास के लोग बुलेट को देखने आ जाते हैं। यह वीडियो किसी पेट्रोल पंप का लग रहा है। इस वीडियो पर 2 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।
यह नई बाइक आएगी
आपको बता दें कि कंपनी अपनी नई बाइक Royal Enfield Hunter 450 लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल बाजार में हंटर 350 है। यह नई बाइक इससे बेहद अलग होगी। नई बाइक में 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे। बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ एलईडी लाइट मिलेंगी। यह बाइक 114 kmph की टॉप स्पीड देगी। बाइक 15 सेकंड 100 की रफ्तार पकड़ लेगी। अनुमान है कि यह बाइक 2.6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाएगी।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines