---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Royal Enfield 1974 Diesel: ‘दादा’ के जमाने की मोटरसाइकिल, आवाज ऐसी की ‘लठ्ठ गाड़ दिया’, watch video

Royal Enfield 1974 diesel: रॉयल एनफील्ड इंडिया में सपनों की मोटरसाइकिल है। हर कोई अपनी लाइफ में एक बार इसे लेना चाहता है। 70, 80 के दशक की विंटेज मोटरसाइकिल अकसर डिमांड में रहती हैं। अकसर सोशल मीडिया पर पुरानी रॉयल एनफील्ड की वीडियो वायरल होती हैं। Royal Enfield लवर्स को पसंद आ रही यह […]

---विज्ञापन---

Royal Enfield 1974 diesel: रॉयल एनफील्ड इंडिया में सपनों की मोटरसाइकिल है। हर कोई अपनी लाइफ में एक बार इसे लेना चाहता है। 70, 80 के दशक की विंटेज मोटरसाइकिल अकसर डिमांड में रहती हैं। अकसर सोशल मीडिया पर पुरानी रॉयल एनफील्ड की वीडियो वायरल होती हैं।

Royal Enfield लवर्स को पसंद आ रही यह बुलेट

इन दिनों 1978 mini bullet 200 cc और Royal Enfield 1974 diesel की वीडियो वायरल हो रही है। इन वीडियो में इनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है। नेटिजन्स जमकर इस वीडियो को देख रहे हैं। एक-दूसरे को यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

लुक्स देख फिदा हुए लोग 

वीडियो में 1978 mini bullet 200 cc है। जिसे रिस्टोर किया गया है, यह पुरानी मोटरसाइकिल दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रही है। हाइट में कम यह मोटरसाइकिल लाल और स्टील कलर में है। इस बुलेट में स्पोक व्हील, सिंगल सीट और बैक रेस्ट दिया गया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। क्यूट बाइक को खरीदने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

आवाज पर फिदा हुए लोग 

Royal Enfield 1974 diesel वीडियो में युवक इस धाकड़ मोटरसाइकिल में 80 kmpl की माइलेज देने का दावा कर रहा है। इस bullet का नाम taurus है। बुलेट की आवाज सुनकर आसपास के लोग बुलेट को देखने आ जाते हैं। यह वीडियो किसी पेट्रोल पंप का लग रहा है। इस वीडियो पर 2 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह नई बाइक आएगी

आपको बता दें कि कंपनी अपनी नई बाइक Royal Enfield Hunter 450 लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल बाजार में हंटर 350 है। यह नई बाइक इससे बेहद अलग होगी। नई बाइक में 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे। बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ एलईडी लाइट मिलेंगी। यह बाइक 114 kmph की टॉप स्पीड देगी। बाइक 15 सेकंड 100 की रफ्तार पकड़ लेगी। अनुमान है कि यह बाइक 2.6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाएगी।

First published on: Oct 04, 2023 09:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola