145 km की रेंज, 65km/Hr की टॉप स्पीड, बवाल है ये Electric Scooter, कीमत भी मात्र...
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Rowwet Zepop Electric Scooter: देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी एक से बढ़कर एक ईवी कर रही हैं। बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या इलेक्ट्रिक बाइक या फिर इलेक्ट्रिक कार सभी की बिक्री में रफ्तार आ रही है। इसी तरह बाजार में Zepop इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह सिंगल चार्ज में 145km की दूरी आसानी से तय करता है। साथ ही इसकी कीमत भी बजट में रखी गई है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 72 V / 28 Ah बैटरी है, जिसे 2000 वाट मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह बेहतर पावर के साथ-साथ बेहतर पिक टॉर्क प्रोड्यूस करता है। बैटरी की चार्जिंग स्पीड को लेकर दावा किया गया है कि, यह 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
इसकी रेंज को दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 145 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर लेता है। साथ ही इसकी स्पीड भी कमाल का है। यह 65km/Hr टॉप स्पीड के साथ आता है। ऐसे हम कह सकते हैं कि ये स्कूटर युवाओं के लिए भी बेस्ट हो सकता है, जो तेज रफ्तार से चलने वाले गाड़ियों को पसंद करता है।
Zepop की कीमत 61.770 रुपये से शुरू होकर 78.500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह दो वेरिएंट लीड एसिड (Lead Acid) और लिथियम आयन (Lithium Ion) में आता है।
इस स्कूटर में आपको एक पुश बटन, एक बड़ी स्क्रीन, एक डिजिटल ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, यूएसबी कनेक्टर, एलईडी लाइट, एलईडी टेल लाइट और एलईडी टर्न लाइट जैसी कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दो ऑप्शन नॉर्मल मोड और ईको मोड मिलते हैं।
सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें आपको दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। साथ ही एलॉय व्हील्स मिलती है जबकि टायर ट्यूबलेस है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: