E Bikes: इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इंडिया में E Bikes की मार्केट भी बढ़ी है। इसी कड़ी में अपने दमदार साइकिल के लिए पहचाने जाने वाली Rotwild ने नई E Bike R.X275 मार्केट में पेश की है। इस ई बाइक में 300 W की पावर मोटर है। इसे पैंडल और बैटरी दोनों से चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

कार्बन फाइबर फ्रेम के चलते वजन कम 

खास बात यह है कि Rotwild R.X275 महज 15 किलो की है। इसे कार्बन फाइबर फ्रेम में बनाया गया है। बाइक 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। यइ ई बाइक मात्र 30 सेकंड में स्पीड पकड़ लेती है। यह खास तौर पर ऑफ रोडिंग और खराब रास्तों के लिए डिजाइन की गई है।

विज्ञापन
Rotwild R.X275

Rotwild R.X275

विज्ञापन

eAssist का फीचर बताएगा रास्ते

Rotwild R.X275 Pro की शुरूआती कीमत 8.5 लाख रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है। इसमें पावर को सेट करने का ऑप्शन है। यह माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक है। इसे खासतौर पर पथरीले रास्तों, चट्टानों और ऊंची चढ़ाई में चलाने के लिए बनाया गया है। इसमें eAssist का फीचर है। जो रास्ते और मौजूदा जगहों के बारे में बताएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ