Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में लगातार गिरावट जारी है। ग्राहक अब दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं। इसी बीच बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी River Mobility के इंडी इलेक्कीट्रिक स्कूटर की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक इस स्कूटर की बिक्री में ग्रोथ देखने को मिल रही है। लॉन्च के बाद से इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की 7,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। Ola की सेल गिरने के बाद इस स्कूटर को फायदा हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में 77% की ग्रोथ देखने को मिली है। साल 2024 में कंपनी ने कुल 2,515 यूनिट्स की बिक्री की थी।
सबसे बड़ा स्पेस
River Indie इलेक्ट्रिक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 26 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 161km (IDC) की रेंज ऑफर करता है। इसका डिजाइन स्टाइलिश है और इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। सामान रखने के लिए इसकी सीट के नीचे 43 लीटर का स्पेस मिलेगा जोकि सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। अलावा इसके ग्लोवबॉक्स में 12 लीटर का स्पेस भी दिया गया है। इस स्कूटर में कुल 55 लीटर का स्पेस मिल जाता है और इतना स्पेस आपको किसी और स्कूटर में देखने को नहीं मिलेगा।
3 राइड मोड्स
River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें ईको, राइड और रश शामिल हैं। इस स्कूटर में 14-इंच व्हील दिए हैं। कंपनी का दावा है कि इसे राइड करना बेहद आसान है। इसमें बढ़िया बैलेंस मिलता और जो सिटी राइड के लिए भी परफेक्ट है। फिलहाल इस स्कूटर की बिक्री बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, कोयंबटूर, वेल्लोर, तिरुपति, मैसूर, हुबली और विशाखापत्तनम शहरों में हो रही है।अगले साल से यह स्कूटर देश के अन्य राज्यों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 2026 तक कंपनी की योजना 100 से ज्यादा अधिक शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करने की रहेगी
प्रोडक्शन कैपेसिटी 1 लाख यूनिट
River Indie ने साल 2023 में कर्नाटक के होसकोटे में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से शुरूआत की थी। इस ब्रांड की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1 लाख यूनिट्स की है। स्कूटर की बिक्री धीमी रही, 2024 में डिमांड में कमी देखने को मिली। लेकिन अक्टूबर 2024 में कंपनी ने इस स्कूटर की 370 यूनिट की बिक्री एक ही महीने में कर दी थी। River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपये है।
यह भी पढ़े : महंगा हो सकता है थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस! 18% प्रीमियम बढ़ाने की सिफारिश
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
15 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
16 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
18 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
19 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines