ये हैं बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, 150km की रेंज के साथ कीमत 52 हजार से शुरू

यहां हम आपको लो स्पीड से लेकर हाई स्पीड स्कूटरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

EV_577c91

Best Electric Scooter: भारत में इस साल हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं। हर बजट और जरूरत के हिसाब से स्कूटर मिल जायेंगे। डेली यूज़ के लिए स्कूटर बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। बाइक की तुलना में स्कूटर आपको ज्यादा स्पेस ऑफर करता है। अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको लो स्पीड से लेकर हाई स्पीड स्कूटरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

Komaki XGT KM

  • कीमत: 59,000

यह एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो डेली यूज़ के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस स्कूटर में 1.75KW LiFePO4 बैटरी पैक दिया है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 60km से 65km की रेंज ऑफर करता है इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60Km है।फुल चार्ज होने में इस स्कूटर को 4-5 घंटे का समय लगता है। यह एक आरामदायक स्कूटर साबित हो सकता है।

इसकी सीट सॉफ्ट है और पीछे बैठने वाले के लिए बैक रेस्ट की सुविधा मिलती है। इस स्कूटर में अल्ट्रा ब्राइट फुल LED लाइटिंग सिस्टम दिया जो रात में बेहतर रोशिनी ऑफर करेगा इसके अलावा इसमें BLDC मोटर, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल मीटर फ्रंट डिस्क ब्रेक , की-लैस एंट्री, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और एंटी थेफ़्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं इसकी सीट के नीचे 18 लीटर का स्तोरेज मिलता है।

Lohia Fame

  • कीमत: 52,000 रुपये

लोहिया ऑटो का फेम इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली यूज़ के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह किफायती है और भरोसेमंद भी है। लोहिया फेम इलेक्ट्रिक स्कूटर में 29 AH की क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी लगी है जो फुल चार्ज में 70 Km की रेंज ऑफर करती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इस स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस या पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ती। फुल चार्ज होने में इस स्कूटर को 4.5-5 घंटे लगते हैं।

हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत)

Sokudo Acute

  • कीमत: 1,04,890 रुपये

सोकुडो इलेक्ट्रिक इंडिया का एक्यूट (Acute) इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा आप्शन है। लेकिन यह एक हाई स्पीड और ज्यादा रेंज वाला स्कूटर है। इसमें 3.1 kWh लिथियम बैटरी लगी है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक की रेंज ऑफर करता है और इसे फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है।

जिस पर 3 साल/ 30,000 किमी की वारंटी भी मिल रही है। इसमें लगी बैटरी fire-resistant है और इसे हटाया जा सकता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है। यूथ और फैमिली क्लास को यह स्कूटर पसंद आ सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,04,890 रुपये है।

Hero Electric Optima CX electric scooter

Hero Optima CX 5.0

  • कीमत: 104,360 रुपये

हीरो इलेक्ट्रिक का Optima CX 5.0 एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें 3 kWh की बैटरी क्षमता मिलती है जो फुल चार्ज पर 135 किमी की रेंज ऑफर करती है और इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है। फुल चार्ज होने में इस स्कूटर को 6.5 घंटे का समय लगता है। यह 1200-1900 वॉट क्षमता वाली मोटर से चलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ