Revolt RV400: इंडियन टू व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक्स की हाई डिमांड है। इसी कड़ी में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक बाइक है Revolt RV400. इस पावरफुल बाइक में 85 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह बाइक 1.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
बाइक में 3.24 KWh का बैटरी पैक
बाइक में 3.24 KWh का बैटरी पैक मिलता है। यह बाइक फुल-डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। बाजार में 1 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन मिलते हैं। Revolt RV400 डीसी फास्ट चार्जर से तीन घंटों में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चलती है
Revolt RV400 एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चलती है। इसका वजन 108 kg है, जिससे इसे सड़क पर नियंत्रित करना आसान है। बाइक में 3000 पावर क्षमता की मोटर मिलती है। इसमें डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क सस्पेंशन
Revolt RV400 में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में आठ साल की बैटरी वारंटी मिलती है। यह ड्यूरेबल बाइक फैमिली बाइक है। इसके हैवी सस्पेंशन खराब रास्तों पर झटकों से बचाते हैं।
मिलते हैं यह एडवांस फीचर्स
यह शानदार बाइक 15A सॉकेट से पूरी तरह चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लेती है। Revolt RV400 में एलईडी हेडलाइट और बैटरी लाइफ, जर्नी हिस्ट्री बताने संबंधी एडवांस फीचर्स हैं। यह न्यू जेनरेशन बाइक है जिसे बेहद स्टाइलिश लुक्स के साथ डिजाइन किया गया है।
5088 प्रतिमाह की किस्त भरनी होगी
Revolt RV400 बाजार में Tork Kratos, TVS iQube Electric और Ola S1 Pro को टक्कर देती है। इसमें जियोफेंसिंग और कीलेस ऑपरेशन जैसे फीचर हैं। बाइक को 18000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम के लिए तीन साल तक 9.7 फीसदी ब्याजदर से 5,088 प्रतिमाह की किस्त भरनी होगी। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines