Revolt RV1 Electric Bike: भारत में अब कम बजट में इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो गई है। इस बाइक को दो वेरिएंट RV1 और RV1+ में पेश किया है। बाइक ने दो बैटरी ऑप्शन दिए गये हैं जिनमें एक 2.2 kWh बैटरी और 3.24 kWh बैटरी दी गई है। ये दोनों बैटरी क्रमश 100 किलोमीटर और 160 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती हैं।
रिवोल्ट मोटर्स की ये दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक है जोकि एंट्री लेवल सेगमेंट को टारगेट करती है। डेली यूज़ के लिए ये बाइक्स बेहतर ऑप्शन बन सकती हैं । आइये जानते हैं इनके फीचर्स और अन्य डिटेल्स…
Revolt RV1: कीमत और फीचर्स
बात कीमत की करें तो Revolt RV1 की एक्स-शोरूम कीमत 84,990 रुपये है जबकि RV1+ की एक्स-शोरूम कीमत 99,990 रुपये है। चार कलर ऑप्शन में ये बाइक आपको मिलेगी। इससे पहले कंपनी RV400 जैसी बाइक को बाजार में उतार चुकी है।
RV1 कंपनी की RV400 का अपग्रेड मॉडल है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। यह बक-बाइक 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी, जबकि रिवर्स मोड के फीचर्स से बाइक को पार्क करना आसान हो जाएगा। इस बाइक में डिजिटल डिस्प्ले दिया है जोकि कई फीचर्स से लैस है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बिल्ट-इन लेग गार्ड और सेंटर स्टैंड जैसी खूबियां मिलती है।
बाइक में 6-इंच डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें नई LED हैडलाइट और LED टेल लाइट दी गई है। बाइक में बिल्ट-इन चार्जर स्टोरेज दी गई है। बाइक में कई स्पीड मोड भी दिए गए हैं, जिसमें से एक रिवर्स मोड दिया गया है। इससे पार्किंग में आसानी होगी। बाइक में चौड़े टायर दिए गए हैं, जिससे बाइक ज्यादा स्थिर रहेगी। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक दिए गये हैं जो आपको असरदार ब्रेकिंग ऑफ़र करते हैं।
किफायती रेंज
Revolt RV1 और RV1+ में दो बैटरी ऑप्शन दिए गये हैं जिनमें एक 2.2 kWh बैटरी और 3.24 kWh बैटरी दी गई है। ये दोनों बैटरी क्रमश 100 किलोमीटर और 160 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती हैं। कंपनी दावा कर रही है कि दोनों बैटरी ऑप्शन वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP67-रेटेड दी गई है। बाइक फास्ट-चार्जिंग तकनीक के साथ आती है, जिससे बाइक की बैटरी महज 1.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।
यह भी पढ़ें: 79,999 रुपये कीमत, 90km की रेंज, डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines