Cheapest 7 seater cars: इस सस्ती 7 सीटर कारो की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। कार कंपनियां भी लो प्राइस सेगमेंट में नई कारों को पेश कर रही हैं। दरअसल अब लोग वीकेंड या हर महीने कहीं ना कहीं पूरी फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। यही कारण है कि 7 सीटर कार सेगमेंट लगातार ग्रोथ कर रहा है। वैसे तो इस समय भारत में 7 सीटर के नाम पर कई कारें मौजूद हैं लेकिन एक कार ऐसी है जो हमारे हिसाब से वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। अगर आप भी 7-सीटर कार की तलाश में हैं जो आपके बजट में हो साथ ही बढ़िया माइलेज के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी मिले तो Renault Triber आपकी पसंद बन सकती है, आइये जानते हैं इस कार की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में…
Renault Triber: फैमिली के लिए परफेक्ट ?
कम प्राइस में Renault Triber एक अच्छी 7 सीटर कार बन सकती है। इसमें आपको स्पेस तो अच्छा मिलता ही है साथ ही इसकी पेर्फोर्मंस भी ग्रहकों को निराश होने का मौका नहीं देती। इसमें सेफ्टी के लिए Dual एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। साथ ही इसकी बॉडी भी बेहद मजबूत है।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए Renault Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है।यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है। यह मैनुअल में 17.65 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक में 14.83 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह इंजन हर मौसम से अच्छा परफॉर्म करता है।
Renault Triber में 5+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें 5 बड़े और 2 छोटे लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इस कार में इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं।
फोटो फाइल
स्पेस की बात करें तो 5 बड़े लोग तो इसमें आसानी से बैठ सकते हैं लेकिन पीछे 2 छोटे बच्चे ही बैठ सकते हैं, यह सिर्फ नाम के लिए 7 सीटर का है, अब चूंकि कम कीमत में 5+2 का ऑप्शन आपको मिल रहा है ऐसे में यहां ज्याद शिकायत करना भी उचित नहीं….इतना ही नहीं इसमें नाम मात्र के लिए बूट स्पेस दिया है जहां स्पेस सही नहीं है… ऐसे में कंपनी को इस बूट स्पेस को कम करके 3rd रो में स्पेस को और बेहतर कर देना चाहिए ताकि लास्ट रो में बड़े लोग भी ठीक से बैठ सकें।
यह भी पढ़ें: Maruti की ये छोटी कार बनी ग्राहकों की पहली पसंद! हर दिन हुई इतनी बिक्री
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
22 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines