7 Seater cars under 10 lakhs details in hindi: इंडियन कार बाजार में 7 Seater एसयूवी गाड़ियों की काफी डिमांड है, इनमें बड़े बूट स्पेस के साथ सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स जैसे हिल होल्ड असिस्ट और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता (ADAS) है। हिल होल्ड असिस्ट ऊंचाई के रास्तों पर कार को पीछे खिसकने से रोकने में मदद करता है।
ADAS सेंसर से चलता है, इसमें किसी वाहन के कार के ज्यादा नजदीक आने और एक्सीडेंट होने के खतरे पर यह अलर्ट जारी करता है। 7 सीटर गाड़ियों में पावर स्टीयरिंग और रियर सीट पर एसी वेंट मिलते हैं।
Renault Triber में 5 स्पीड गियरबॉक्स
इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, कार में सीएनजी का ऑप्शन नहीं मिलता है। Triber में चार वेरिएंट RXE, RXL, RXT और RXZ आते हैं, कार का बेस मॉडल 7.29 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कार का टॉप मॉडल 10.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में ड्राइवर आर्मरेस्ट दिया गया है।
Renault Triber में पावर्ड ओआरवीएम मिलते हैं
बाजार में Triber का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से होता है। इसमें रियर सीट पर बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड एंकरेज मिलता है। यह 7 सीटर कार, डिजिटल ड्राइवर कलस्टर के साथ आती है। कार में वायरलेस चार्जर और 72 bhp की पावर मिलेगी। कार को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार का पावरफुल इंजन 96 Nm का पीक टॉर्क मिलता है, यह हाई स्पीड कार है। Renault Triber में पावर्ड ओआरवीएम मिलते हैं।
Maruti Ertiga में 1462 cc का इंजन
यह बिग साइज 7 सीटर कार है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टोर मिले हुए हैं। कार का सीएनजी वर्जन 13.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें 1462 cc का इंजन दिया गया है, कार का पेट्रोल इंजन 20.3 kmpl और सीएनजी इंजन 26.11 km/kg तक की माइलेज देता है। यह कार 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इसमें छह एयरबैग और सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। कार का बेस मॉडल 10.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines