Maruti और Renault की इन 7 Seater कारों का है 'जलवा', 26 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी..

Renault Triber में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस कार में सीएनजी इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता है, इसमें चार वेरिएंट आते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है।

Renault Triber

Renault Triber

7 Seater cars under 10 lakhs details in hindi: इंडियन कार बाजार में 7 Seater एसयूवी गाड़ियों की काफी डिमांड है, इनमें बड़े बूट स्पेस के साथ सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स जैसे हिल होल्ड असिस्ट और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता (ADAS) है। हिल होल्ड असिस्ट ऊंचाई के रास्तों पर कार को पीछे खिसकने से रोकने में मदद करता है।

विज्ञापन

ADAS सेंसर से चलता है, इसमें किसी वाहन के कार के ज्यादा नजदीक आने और एक्सीडेंट होने के खतरे पर यह अलर्ट जारी करता है। 7 सीटर गाड़ियों में पावर स्टीयरिंग और रियर सीट पर एसी वेंट मिलते हैं।

विज्ञापन

Renault Triber

Renault Triber में 5 स्पीड गियरबॉक्स

इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, कार में सीएनजी का ऑप्शन नहीं मिलता है। Triber में चार वेरिएंट RXE, RXL, RXT और RXZ आते हैं, कार का बेस मॉडल 7.29 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कार का टॉप मॉडल 10.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में ड्राइवर आर्मरेस्ट दिया गया है।

विज्ञापन

Renault Triber में  पावर्ड ओआरवीएम मिलते हैं

बाजार में Triber का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से होता है। इसमें रियर सीट पर बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड एंकरेज मिलता है। यह 7 सीटर कार, डिजिटल ड्राइवर कलस्टर के साथ आती है। कार में वायरलेस चार्जर और 72 bhp की पावर मिलेगी। कार को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार का पावरफुल इंजन 96 Nm का पीक टॉर्क मिलता है, यह हाई स्पीड कार है। Renault Triber में  पावर्ड ओआरवीएम मिलते हैं।

Maruti Ertiga में 1462 cc का इंजन

यह बिग साइज 7 सीटर कार है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टोर मिले हुए हैं। कार का सीएनजी वर्जन 13.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें 1462 cc का इंजन दिया गया है, कार का पेट्रोल इंजन 20.3 kmpl और सीएनजी इंजन 26.11 km/kg तक की माइलेज देता है। यह कार 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इसमें छह एयरबैग और सेफ्टी के लिए हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। कार का बेस मॉडल 10.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ