Renault Triber: फ्रेंच कार कंपनी Renault ने BS6 फेज 2 के अनुसार अपनी धांसू कार Kiger और Triber AMT मॉडल की डिलीवरी शुरू कर दी है। इन दोनों में नए एडवांस्ड उत्सर्जन निर्देशों का पालन किया गया है। Kiger कंपनी की फैमिली कार है।
नए नियमों के अनुसार बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स
जानकारी के मुताबिक नए नियमों के अनुसार कार में सेफ्टी फीचर्स बढ़ाए गए हैं। अब इसमें घुमावदार सड़कों पर बेहतर कंट्रोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), कार रोल-बैक अपहिल को रोकने के लिए हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) जैसे फीचर्स मिलेंगे।
फाइल फोटो
इस फीचर से रियल-टाइम अलर्ट मिलेगा
नए वर्जन में कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है, जो कम हवा या पंचर टायरों के लिए रीयल-टाइम अलर्ट देता है। बता दें Renault Kiger कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Honda की कारों पर 30 हजार रुपये तक की मिल रही है छूट, इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ
Renault Triber में 20.0 kmpl की माइलेज
Renault Triber शुरुआती कीमत 6.33 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार में 8 वेरिएंट मिलते हैं जो 999 cc इंजन के साथ मिलते हैं। कार में 84 लीटर का बूट स्पेस है। कार का इंजन 71.01 Bhp की पावर क्षमता रखता है। जो 20.0 kmpl तक माइलेज देता है। 7 सीटर इस मल्टीपरपज कार में 182mm का ग्राउंट क्लीयरेंस है जो हादसों को कम करने में मदद करता है।
ऐसे समझें ESP का गणित
जब आप कार चला रहे होते हैं और उसे अचानक मोड़ देते हैं या अचानक ब्रेक लगते हैं तो ESP कार के अलग-अलग पहियों पर एक सामान ब्रेक न लगाकर, जरुरत के मुताबिक कम ज्यादा ब्रेक लगाकर उसे फिसलने से बचा लेता है। जैसे ही राइडर कार को स्टार्ट कर के कहीं के लिए निकलता है ये फीचर एक्टिव हो जाता है। यह स्पीड सेंसर के जरिये कार की स्पीड और स्टीयरिंग की निगरानी करता है। जब कार कंट्रोल खोने लगती है तो यह उसे कंट्रोल करना स्टार्ट कर देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
8 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
9 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
9 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines