Renault Triber: रेनो ने अपनी पॉपुलर फैमिली कार Triber 2025 को भारतीय बाजार में नई कीमतों के साथ पेश किया है. यह कार उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम बजट में सात सीटों वाली प्रैक्टिकल एमपीवी चाहते हैं.
GST 2.0 के लागू होने के बाद रेनो ट्राइबर की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है. पहले जहां इन वेरिएंट्स पर 29% टैक्स लगता था, अब यह घटकर 18% रह गया है. इसके चलते ट्राइबर के पेट्रोल वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक हो गई है.
इंजन और पावर
ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 71 बीएचपी पावर और 96 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इसमें दो ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं-
- 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
- एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)
इसके अलावा, कंपनी इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन भी उपलब्ध कराती है.
माइलेज परफॉर्मेंस
वास्तविक ड्राइविंग टेस्ट में ट्राइबर ने अच्छा माइलेज दिया.
- सिटी ड्राइव (73 किमी): 13.64 kmpl
- हाईवे ड्राइव (82 किमी): 17.86 kmpl
- कंबाइंड एवरेज: 14.69 kmpl
40 लीटर फ्यूल टैंक के साथ, ट्राइबर एक बार फुल टैंक पर लगभग 587 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.
डिजाइन और स्पेस
ट्राइबर की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लेक्सिबल 7-सीटर लेआउट है. इसमें तीसरी रॉ की सीटें हटाई जा सकती हैं, जिससे बूट स्पेस काफी बढ़ जाता है. 4 मीटर से कम लंबाई होने के बावजूद, इसमें बैठने वालों के लिए अच्छा लेगरूम और हेडरूम मिलता है.
फीचर्स और सेफ्टी
रेनो ट्राइबर में मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे-
- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 4 एयरबैग्स (हायर वेरिएंट्स में)
- एसी वेंट्स तक रियर सीट तक की सुविधा
इन सभी फीचर्स के चलते यह कार छोटे परिवारों से लेकर बड़े परिवारों तक के लिए एक ऑलराउंडर ऑप्शन बन जाती है.
वेरिएंट वाइज Renault Triber की कीमत (रुपये में)
| Authentic | 576300 |
| Evolution | 663200 |
| Techno | 731800 |
| Emotion | 791200 |
| Emotion Dual Tone | 812300 |
| Emotion AMT | 838800 |
| Emotion AMT Daul Tone | 838800 |
Renault Triber 2025 उन खरीदारों के लिए परफेक्ट कार है जो किफायती दाम, अच्छा माइलेज, और फैमिली के लिए पर्याप्त जगह चाहते हैं. नई कीमतों और सेफ्टी फीचर्स के साथ, यह एमपीवी अब पहले से भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होती है.
ये भी पढ़ें –Suzuki ने बदला अपना लोगो, 22 साल बाद आया नया लुक, जानें कब नई कारों में आएगा नजर
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines