टाटा मोटर्स और MG के बाद अब Renault भी अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी छोटी कार Kwid को ही इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करेगी। Kwid EV कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। सोर्स के मुताबिक कंपनी इस कार पर काफी समय से काम कर रही है। Kwid EV का सीधा मुकाबला MG Comet और Tata Tiago EV से होगा। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा इस कार में…
फुल चार्ज में 220km
Renault Kwid EV फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध है जो 26.8 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी रेंज 225 किमी है। इतना ही नहीं 65 hp और 113 Nm का टॉर्क भी मिलता है। Kwid EV सिर्फ 13.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ लेती है। भारतीय कार बाजार के लिए Kwid EV को कितनी रेंज मिलेगी यह देखने वाली बात होगी। लेकिन यह भी है कि अगर EV बाजार में अपनी पकड़ को मजबूती देनी है तो कीमत पर दांव लगाना ही होगा।
डिजाइन में नयापन
नई Renault Kwid EV का डिजाइन पूरी तरह से बदल सकता है। भारत में मिलने वाली पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में यह काफी स्टाइलिश और प्रीमियम हो सकती है। Kwid EV के जिस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया उसके डिजाइन की कुछ जानकारियां मिली है। कार का फ्रंट नई जन जनरेशन डस्टर के जैसा बोल्ड लगता है।
यह भी पढ़ें: 1.50 लाख की बाइक पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट, सिंगल चार्ज में 187km की रेंज
फ्रंट में LED DRLs देखने को मिलेंगे। फ्रंट में आपको चार्जिंग पोर्ट मिलेगा ताकि आसानी से चार्ज किया जा सके। कार के साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च देखने को मिलेंगे जिससे यह बोल्ड लगाती है। इसके अलावा डोर साइड ट्रिम और डोर हैंडल देखने को मिलेंगे। रियर लुक की बात करें तो कार में स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और नए डिजाइन वाले टेल लैंप इल सकते हैं।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
इस बार Renault Kwid EV में काफी अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं और यह काफी प्रीमियम भी होगी। कार में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने के लिए मिलेगा। आजकल इस तरह के डिस्प्ले काफी ट्रेंड में भी हैं।
इसके अलावा कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ADAS, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, लेन कीपिंग असिस्ट, , ADAS जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे।
कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत
Renault Kwid EV की संभावित कीमत 8 लाख रुपये के आस-पास ;लॉन्च की जा सकती है। माना जा रहा है कि इसे अब जल्द ही भारत में लॉन्च दिया जाएगा। फिलहाल इसकी फाइनल टेस्टिंग जारी है।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Suzuki Swift खरीदने वालों की मौज! मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines