फ्रांस की वाहन निर्माता Renault अब पूरी तैयारी के साथ भारत में अपने पैर ज़माने जा रही है। लगातार खराब बिक्री से परेशान होकर कंपनी ने अगले दो सालों में पांच नई कारों को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने नए डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया गया है। इन कारों की लॉन्चिंग को अगले कुछ महीनों शुरू कर दिया जाएगा। जिनमें इलेक्ट्रिक सेगमेंट की कार भी शामिल होगी। शुरुआत में रेनो को क्विड और डस्टर की वजह से जबरदस्त पया मिला था, लेकिन अब कंपनी के लिए भारत में एक-एक कार बेचना मुश्किल हो गया है।
रेनो भारत में मौजूदा क्विड, ट्राइबर और काइगर की बिक्री करती है लेकिन अब इन कारों के फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही लॉन्च किये जाएंगे। इन मॉडल में कई नए अपडेट देखने को मिलेंगे। सभी बदलाव ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में देखते हुए किये जाएंगे। सेफ्टी को लेकर भी कंपनी कुछ बड़े कदम उठा सकती है। सेफ्टी के मामले में रेनो की कारें काफी निराश करती थी।
जानकारी के लिए बता दें कि रेनो की ओर से अभी तक सभी कारों को फ्रांस में ही डिजाइन किया जाता था, लेकिन अब निर्माता की ओर से पहली बार फ्रांस से बाहर नए डिजाइन सेंटर को शुरू किया है। इस डिजाइन सेंटर में डिजाइन की गई कारों को भारत में लॉन्च और बेचा जाएगा। लेकिन डिजाइन थीम किस पर बेस्ड होगा? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
डस्टर ने अपने दौर में सबसे ज्यादा सफलता देखी है और उसी के साथ क्विड ने भी मारुति सुजुकी को छोटी कारों में कड़ी टक्कर दी थी। क्विड का मुकाबला Alto K10, S Presso, Hyundai i10 जैसी कारों के साथ है। एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber एक वैल्यू फॉर मनी कार है, इस गाड़ी का मुकाबला Ertiga के साथ है। वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Renault Kiger का मुकाबला Nissan Magnite और Tata Punch और Hyundai Exter ऐसी कारें से है।
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड की नई Hunter 350 इस दिन होगी लॉन्च! जानें क्या होगा खास
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines