Renault Kwid VS Maruti Alto Tour H1: 5 लाख रुपये से कम कीमत में बाजार में दो धांसू कार आती है Renault Kwid और Maruti Alto. दोनों कंपनी की फैमिली कार है जिनमें जानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इन दोनों कार की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Maruti Alto Tour H1
यह कार शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार सड़क पर 34 Kmpl की जबरदस्त माइलेज देती है। इस कार में K-सीरीज 1.0-लीटर डुअल जेट और डुअल VVT इंजन का विकल्प मिलता है। Maruti Alto Tour H1 में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट, आगे और पीछे दोनों पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में तीन कलर ऑप्शन Metallic Silky Silver, Metallic Granite Gray और Arctic White मिलेगा।
फाइल फोटो
कार सेफ्टी में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन दिया गया है
मारुति की ऑल्टो Tour H1 में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। Maruti Alto Tour H1 में 66.6Ps की मैक्सिमम पावर मिलेगी। वहीं, इसका CNG वेरिएंट में 56.6 Ps की पावर मिलेगी। वहीं, पेट्रोल में कार 89 Nm का पीक टॉर्क और CNG मोड में 82.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करगी। कार पेट्रोल पर 24.60 kmpl और CNG में 34.46 km/kg तक की माइलेज देगी।
Renault Kwid
कार में जानदार 999 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 67.06 Bhp तक पावर देता है। इतना ही नहीं इस कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिलता है। यह धांसू कार 22.3 kmpl तक माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार शुरूआती कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.33 लाख रुपये एक्स शोरूम तक बाजार में मिलती है। कार में पांच वेरिएंट RXE, RXL, RXL (O), RXT और Climber मिलते हैं।
फाइल फोटो
कार में छह मोनोटोन और दो ड्यूल टोन शेड्स मिलते हैं
कार में छह मोनोटोन और दो ड्यूल टोन शेड्स मिलते हैं। कार का दमदार इंजन 91 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। मार में Android Auto और Apple CarPlay दिया गया है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 14-इंच के काले पहिए, कीलेस एंट्री, मैनुअल एसी और इलेक्ट्रिक ओआरवीएम भी हैं। सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
17 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines