Renault की कार में 22 की माइलेज, 5 लाख से कम कीमत और शानदार फीचर्स

Renault Kwid में पांच वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसमें 999 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार सड़क पर 22.3 kmpl की हाई माइलेज देती है।

Renault Kwid

Renault Kwid

Renault Kwid: इंडियन कार बाजार में मिड सेगमेंट छोटी गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है। इस सेगमेंट में किफायती कीमत में हाई माहलेज कारें खूब पसंद की जाती हैं। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ कार है Renault Kwid. साइज में यह कार छोटी जरूरत है लेकिन इसमें 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार अट्रैक्टिव फ्रंट लुक के साथ आती है।

विज्ञापन

7 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

Renault की Kwid में 7 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और मैनुअल एसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन

Renault Kwid

Renault Kwid

विज्ञापन

कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है

बाजार में यह कार Maruti Alto K10 से मुकाबला करती है। बाजार में इसके पांच वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। Renault KWID में 999 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार सड़क पर 22.3 kmpl की हाई माइलेज देती है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर मिलता है, जिससे ऊंचे रास्तों या पहाड़ों पर जैसे एडवांस फीचर्स हैं।

कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। कार का पावरफुल इंजन 91 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे हाई परफॉमेंस कार बनाता है। कार में कीलेस एंट्री मिलती है। Renault Kwid का टॉप मॉडल 6.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। इस दमदार कार में 67.06 Bhp की पावर मिलती है।

विज्ञापन

कार में छह मोनोटोन कलर ऑप्शन

कार में रियर पार्किंग सेंसर और ओआरवीएम के साथ बड़े टायर साइज मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) दिया गया है। Maruti Alto K10 में चार वेरिएंट आते हैं। कार में छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 214 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ