Renault India अब अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger का स्पोर्टी मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue N Line से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोर्टी Kiger में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस नये वेरिएंट के जरिये कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहेगी।
आपको बता दें कि Kiger अपने सेगमेंट की एक अच्छी कार जरूर है लेकिन इसकी बिक्री बहुत अच्छी नही है, जबकि इसकी कीमत भी कम ही है। डिजाइन भी फैमिली क्लास को उतना पसंद नहीं आता। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Kiger का स्पोर्टी मॉडल ग्राहकों को पसंद आ सकता है। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में…
टर्बो पेट्रोल इंजन
Sporty Kiger की मुख्य बातें Renault स्पोर्टी काइगर में कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है, साथ ही इसमें नया LOGO मिलने की भी उम्मीद है। Kiger के टॉप RXZ वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिये इसमें 1.0L का 100hp वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटो का भी ऑप्शन दिया जाएगा। सेफ्टी फीचर्स का भी इस एसयूवी में पूरा ध्यान रखा जायेगा।
Renault Kiger
कितनी होगी कीमत
Sporty Kiger की संभावित कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है। जबकि Hyundai Venue N Line की कीमत 12.08 रुपये से शुरू होती है। Kiger पहले से ही बाजार में फ्लॉप एसयूवी के रूप में पानी पहचान बना चुकी है ऐसे में अगर कंपनी इसके स्पोर्टी वेरिएंट को महंगा करके लॉन्च करती है तो इसके फिर से फ्लॉप होने की सम्भावना बढ़ जाएगी। इसलिए कंपनी को प्राइस पर ही खेलना होगा।
अभी हम यह तो नहीं बता सकते कि नई स्पोर्टी काइगर के डिजाइन में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं लेकिन माना जा रहा है कि फ्रंट और रियर बम्पर में थोड़ा बदलाव किये जाने की सम्भावना है। इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर को भी मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने की कोशिश रहेगी।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines