Renault Kiger suv car: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज है। इसी कड़ी में एक बिग साइज कार है Renault Kiger. इसका बेस मॉडल 7.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है, फिलहाल इस कार में सीएनजी इंजन अवेलेबल नहीं है।
कार का टॉप मॉडल 13.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। बता दें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लंबी दूरी के सफर पर ड्राइवर को ज्यादा थकान नहीं होती है।
कार में हाई पावर इंजन पावर
Renault Kiger पांच सीटर कार है, जिसमें दमदार 999 cc का इंजन ऑफर किया जा रहा है। इसमें कंपनी 405 लीटर का बूट स्पेस देती है। कार में RXE, RXL, RXT, RXT (O) और RXZ पांच वेरिएंट अवेलेबल हैं। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
5 स्पीड गियरबॉक्स और हाई माइलेज
कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 71.01 से लेकर 98.63 bhp तक की पावर आसानी से निकाल लेती है। कंपनी का दावा है कि कार में मैक्सिमम 19 kmpl तक की माइलेज निकलती है। कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलते हैं।
Renault Kiger में मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स
- 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम।
- ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।
- तीन ड्राइविंग मोड नॉर्मल, इको और स्पोर्ट्स।
- क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर।
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम।
- 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर आते हैं।
- कार में 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
ये भी पढ़ें: Taisor में CNG, XUV 3X0 की कीमत 9 लाख से कम, जानें किसमें मिलती है ज्यादा माइलेज
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines