Renault Kiger: बाजार में पांच सीटर ऐसी कारों की हाई डिमांड रहती है जो कम कीमत पर हाई माइलेज देती है। Renault की ऐसी ही एक फैमिली कार है Kiger. इस कार पर कंपनी 30 नवंबर तक 77000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह कार शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स है, जो हाई स्पीड प्रदान करता है।
कार में 999 cc का दमदार इंजन
Renault Kiger का टॉप मॉडल 11.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार 999 cc के दमदार इंजन पावर में ऑफर की जा रही है। कार को आप एक लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 9.8 फीसदी ब्याजदर के साथ पांच साल के लिए प्रतिमाह 14919 रुपये देने होंगे। बता दें डाउन पेमेंट में बदलाव किया जा सकता है। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
तीन मोड़ मिलते हैं
इस कार में RXE, RXL, RXT, RXT (O) और RXZ पांच वेरिएंट आते हैं। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 71.01 से लेकर 98.63 bhp तक की पावर मिलती है। Renault की यह कार 18.24 से लेकर 20.5 kmpl तक की माइलेज देती है। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Renault Kiger में 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं। इस पांच सीटर एसयूवी कार में 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। कार में तीन मोड Normal, Eco और स्पोर्ट्स ऑफर किए जाते हैं। कार में 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में वायरलेस चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और चार एयरबैग दिए गए हैं। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम में चारों टायरों पर सेंसर ऑटोमैटिक रूप से कंट्रोल रखते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines