Renault Electric Bike: अब ज़माना इलेक्ट्रिक वाहनों का है। एक्सपर्ट मानते हैं कि आने वाला समय केवल EVs का ही रहने वाला है। बाजार में आये इन नए-नए मॉडल आ रहे हैं जो हर बजट और और जरूरत को पूरा करते हैं। पिछले कुछ सैलून में तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक और कार लॉन्च करने में लगी हुई हैं।
ऐसे में अब Renault ने भी अपनी ऑफ-रोड-ओरिएंटेड डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक बाइक हेरिटेज स्पिरिट स्क्रैम्बलर को पेश किया है। लेकिन इस मॉडल को इंडिया में नहीं बल्कि इसे 2024 पेरिस मोटर शो में 4 ई-टेक इलेक्ट्रिक कार के साथ पेश किया।
कीमत और फीचर्स
पेरिस मोटर शो के Renault ने नई रेनॉल्ट 4 ई-टेक इलेक्ट्रिक कार को पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक हेरिटेज स्पिरिट स्क्रैम्बलर पेश किया। इसकी कीमत EUR 23,340 ( करीब21.2 लाख) है। इसका डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें LED DRL के साथ एक छोटी LED हेडलाइट यूनिट दी गई है।
इसके अलावा इसमें एक सिंगल-पीस रिब्ड डिज़ाइन असली लेदर सीट देखने को मिलती है। इसमें राउंडेड मिरर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया हैंडलबार, फ्यूल टैंक और सीट के नीचे की तरफ बैटरी पैक दिया गया है। इस बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसे ऑफ रोड पर राइड करते समय कोई असुविधा ना हो।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क ब्रेक सेटअप ब्रेम्बो ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में WP से USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, EMC से एक रियर मोनोशॉक यूनिट और स्क्रैम्बलर-टाइप नॉबी टायर के साथ लिपटे 17-इंच एल्यूमीनियम वायर-स्पोक व्हील्स दिए गये हैं जिनका डिजाइन इम्प्रेस करता हैं।
यह भी पढ़ें: Flipkart Big Diwali Sale: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 37000 का डिस्काउंट, फुल चार्ज में 160km की रेंज
फुल चार्ज में 110 किलोमीटर की रेज
हेरिटेज स्पिरिट स्क्रैम्बलर में 4.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जिससे 10 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी दावा करती है कि सिंगल चार्ज पर 110 किलोमीटर की रेंज ये बाइक ऑफर करती है। इस बाइक को डेली यूज़ के लिए बनाया गया है।
कब किया जा सकता है लॉन्च?
रेनॉल्ट इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में एक मजेदार बात ये है कि इसका नाम हेरिटेज स्पिरिट स्क्रैम्बलर है। इस बाइक को एटेलियर्स हेरिटेज बाइक नामक एक फ्रांसीसी स्टार्ट-अप कंपनी ने बनाया है। यह एक लिमिटेड प्रोडक्शन वाली इलेक्ट्रिक बाइक है, और जल्द ही इसका प्री-ऑर्डर शुरु किया जा सकता है और इसे अगले साल की शुरुआत 2025 में इसव फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Brezza, Punch, Nexon हुई पुरानी! आ रही है Volkswagen की सबसे सस्ती SUV
दो वेरिएंट में आएगी ये बाइक
हेरिटेज स्पिरिट स्क्रैम्बलर में दो वेरिएंट मिलते है, जिसमें से एक मानक और दूसरा 50 वर्जन होगा। वहीं, यूरोप में सोलह वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए यूरोप में AM ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पात्र होने के लिए इसकी अधिकतम गति 45 kmph किमी/घंटा तक सीमित रखी जाएगी।
इसके स्टैंडर्ड हेरिटेज स्पिरिट स्क्रैम्बलर की टॉप स्पीड 99 किमी/घंटा तक होने वाली है। इसकी कीमत करीब EUR 24,950 (करीब 22,79 लाख रुपये) होगी। लेकिन इसकी कीमत ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की बुलेट प्रूफ SUV के आगे गोली-बारूद भी बेअसर, कीमत करोड़ों में
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
8 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
11 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
14 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines