Renault Duster Price: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. लंबे इंतजार के बाद Renault Duster 2026 भारत में 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. Renault ने महीनों पहले ही Dusters के मॉडर्न डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और पावरट्रेन के बारे में बताया था, जब उसने 21,000 रुपये में SUV की प्री-बुकिंग शुरू की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि यह एसयूवी एक बार फिर मिड-साइज SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकती है.
कीमत और वेरिएंट की जानकारी
नई Renault Duster की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 18.49 लाख रुपये तक जाता है. कंपनी इसे पांच वेरिएंट में पेश कर रही है, जिनमें Authentic, Evolution, Techno, Techno+ और Iconic शामिल हैं. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने का मौका मिलेगा.
प्री-बुकिंग को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
इस एसयूवी की प्री-बुकिंग इसी साल जनवरी में 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हुई थी. कंपनी के मुताबिक अब तक मिलने वाले ऑर्डर में से 91 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग टर्बो वेरिएंट्स के लिए आई हैं. खास बात यह भी है कि इस मॉडल का हाइब्रिड वर्जन, जिसे साल के अंत में लॉन्च किया जाना है, उसकी बुकिंग फिलहाल पूरी तरह भर चुकी है और कंपनी ने इस साल के लिए नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है.
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
नई डस्टर में कंपनी ने दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए हैं. पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है. ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल, CVT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इस साल के आखिर में करीब फेस्टिव सीजन के आसपास 1.8-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन वाला वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा.
नया डिजाइन और दमदार एक्सटीरियर
डिजाइन के मामले में नई डस्टर पहले से ज्यादा मजबूत और रग्ड दिखाई देती है. इसमें LED हेडलैम्प्स के साथ DRL, फ्रंट ग्रिल पर बड़ा Duster बैज, और आगे-पीछे सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट्स दिए गए हैं. इसके अलावा ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स, C-शेप LED टेललाइट्स, टेलगेट पर फैला LED लाइट बार और रूफ स्पॉइलर जैसे एलिमेंट्स इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.
इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
कार के केबिन में कंपनी ने डुअल स्क्रीन सेटअप दिया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, छह एयरबैग, पावर्ड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- भारत आई नई Renault Duster, डिजाइन से लेकर इंजन तक सब कुछ बदला, बस इतने में प्री-बुकिंग शुरू
किन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में नई Renault Duster का मुकाबला कई लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी से होगा. इनमें Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
7 साल की वारंटी भी मिलेगी
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने एक खास ऑफर भी दिया है. नई डस्टर के साथ 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दी जा रही है. इस सेगमेंट में इतनी लंबी वारंटी कम ही देखने को मिलती है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद ओनरशिप का अनुभव मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- आइकॉनिक Duster, अब पहले से ज्यादा बोल्ड और हाई-टेक, देखकर रुक जाएगी नजर
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines