हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नई Duster खरीदने का सोच रहे हैं? पहले जान लें आपकी सैलरी काफी है या नहीं! कितनी आएगी EMI

Renault Duster खरीदना आसान लगता है, लेकिन असली खेल EMI और सैलरी का है. अगर आपकी इनकम सही नहीं है, तो ये SUV आपके बजट को हिला सकती है. जानिए हर महीने कितना खर्च होगा और आखिर कितनी सैलरी पर आप इसे आराम से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
नई Renault Duster खरीदने की प्लानिंग है तो पढ़ लें ये खबर.

Renault Duster 2026 EMI Calculation: अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Renault Duster आपकी लिस्ट में है, तो सिर्फ इसकी कीमत जान लेना काफी नहीं है. असली सवाल यह है कि क्या आपकी सैलरी इस गाड़ी का पूरा खर्च आसानी से उठा सकती है? क्योंकि EMI के साथ-साथ कई और खर्च भी जुड़े होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है. आइए समझते हैं कि इस SUV को खरीदने के लिए आपकी इनकम कितनी होनी चाहिए.

नई Renault Duster की कीमत कितनी है

नई Renault Duster के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.49 लाख रुपए है. ऑन-रोड आते-आते यह कीमत लगभग 12 लाख रुपए तक पहुंच जाती है. यानी गाड़ी खरीदने से पहले आपको कुल खर्च का सही अंदाजा होना जरूरी है.

डाउन पेमेंट और लोन का गणित

मान लें कि आप 3 लाख रुपए डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी 9 लाख रुपए का लोन लेना पड़ेगा. यही लोन आपकी EMI तय करेगा, इसलिए इसे समझना सबसे जरूरी हिस्सा है.

विज्ञापन

मंथली EMI कितनी बनेगी

अगर 9 लाख रुपए का लोन 5 साल के लिए 9% ब्याज दर पर लिया जाए, तो हर महीने करीब 18,800 रुपए EMI देनी होगी. यह रकम हर महीने आपके बजट का एक फिक्स हिस्सा बन जाएगी.

सैलरी और EMI का सही संतुलन

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपकी सैलरी का 30% से ज्यादा हिस्सा EMI में नहीं जाना चाहिए. इस हिसाब से अगर आपकी EMI 18,800 रुपए है, तो आपकी मासिक इनकम कम से कम 60,000 से 62,000 रुपए होनी चाहिए, ताकि फाइनेंशियल प्रेशर न बने.

विज्ञापन

अन्य खर्चों को नजरअंदाज न करें

कार खरीदने के बाद खर्च सिर्फ EMI तक सीमित नहीं रहता. इंश्योरेंस, रोड टैक्स, ईंधन और मेंटेनेंस जैसे खर्च भी जुड़ते हैं. पहले साल में इंश्योरेंस और टैक्स मिलाकर करीब 1 लाख रुपए तक खर्च हो सकता है, जबकि हर महीने पेट्रोल और सर्विस पर 5,000 से 8,000 रुपए तक का खर्च आ सकता है.

आखिर कितनी सैलरी होनी चाहिए

अगर आप इन सभी खर्चों को ध्यान में रखें, तो Renault Duster को आराम से चलाने के लिए आपकी नेट सैलरी कम से कम 65,000 से 70,000 रुपए महीने होनी चाहिए. इससे आप बिना किसी आर्थिक दबाव के EMI और बाकी खर्च आसानी से संभाल पाएंगे.

विज्ञापन

नई डस्टर की भारत में वापसी

चार साल के लंबे गैप के बाद नई जनरेशन Renault Duster को भारत में लॉन्च किया गया है. इस SUV का नाम पहले से ही काफी पॉपुलर रहा है और अब यह फिर से Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए तैयार है.

डिजाइन और प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव

नई डस्टर को कंपनी के नए RGMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसका डिजाइन पुराने मॉडल से पूरी तरह अलग और ज्यादा मॉडर्न नजर आता है. साथ ही इसमें कई पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें टर्बो-पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प भी शामिल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Renault Duster की कीमत का खुलासा, सुनकर ही बन जाएगा SUV खरीदने का मन, फीचर्स भी शानदार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola