Ratan Tata car collection: रतन टाटा के दिल में बसती थीं ये दो कारें, कभी चलाते थे होंडा
Ratan Tata Most Iconic Car Collection: रतन टाटा के कार कलेक्शन में बेहतरीन कारें हैं। लेकिन दो कारें ऐसी हैं जो उनके दिल के करीब रही हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Ratan tata car collection : रतन टाटा हमेशा देशवासियों के दिलों में राज करेंगे। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति Ratan Tata ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स को बुलंदियों के शिखर तक पहुंचाया। आज टाटा की कार लोहे जैसी मजबूत मानी जाती हैं।
सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग जितनी टाटा मोटर्स को मिली है वो किसी और ब्रांड को नहीं मिली। यह रतन टाटा के विजन का ही कमाल था कि आज टाटा मोटर्स टॉप 5 कार ब्रांड में अपनी जगह बना चुकी है। आइये जानते हैं खुद रतन टाटा के पास कौन-कौन सी गाड़ियां थी।


रतन टाटा के कार कलेक्शन में बेहतरीन कारें हैं। लेकिन दो कारें ऐसी हैं जो रतन टाटा के दिल के करीब रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हें टाटा नैनो और इंडिका सबसे ज्यादा पसंद थी और दिल के भी बेहद करीब थी। टाटा नैनो, उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, इस कार की कीमत एक लाख रुपये रखी गयी थी। टू-व्हीलर से कार का सपना देखने वालों के लिए नैनो किसी तोहफे से कम नहीं थी।

इसके अलावा टाटा इंडिका भी रतन टाटा के दिल के बेहद करीब थी, यह पहली स्वदेशी कार थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जिसे साल 1998 में लॉन्च किया था। इंडिया, टाटा मोटर्स की सबसे कामयाब कारों में से एक है। रतन टाटा एक समय में Honda Civic चलाते थे लेकिन बाद में उन्होंने टाटा नेक्सन ईवी से सफर करना शुरू किया।
इस समय भारत में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स के पास कई मॉडल हैं जो बजट सेगमेंट को भी टारगेट करती हैं। अगले साल ऑटो एक्सपो में कंपनी कई नए मॉडल पेश करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: