Ratan tata reaction on Indica Car: जिस समय भारत में मारुति सुजुकी की कारें बाजार में अपना दबदबा बढ़ा चुकी थी,उस समय रतन टाटा की लीडरशिप में टाटा मोटर्स ने स्वदेशी कार ‘टाटा इंडिका’ को लॉन्च किया। लेकिन मारुति सुजुकी के सामने टिक पाना टाटा मोटर्स के लिए आसान नहीं था। लोगों ने कहा कि बिना किसी विदेशी कंपनी के सहयोग के ऐसा नहीं किया जा सकता, आप बर्बाद हो जाओगे। लेकिन कई बार बड़े फैसले य तो बुरी तरह फ्लॉप हो जाते हैं या इतिहास रच देते हैं। इंडिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ …
पहली स्वदेशी कार की एंट्री
30 दिसम्बर,1998 में रतन टाटा ने पहली स्वदेशी कार के तौर पर इंडिका को लॉन्च किया था। यह एक हैचबैक कार थी। इंडिका को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया था। इसलिए इसे भारत की पहली स्वदेशी कार के रूप में माना जाता है। आपको बता दें कि 2023 में टाटा इंडिका (Tata Indica) की 25वीं सालगिरह थी और इस मौके पर रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर भी एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट भी शेयर क्या था आज अब काफी वायरल हो रहा है….
“सभी ने हमें बताया कि बिना किसी इंटरनेशल कंपनी के वेंचर या साझेदारी के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता। यदि मैंने ऐसा किया तो मुझे असफलता से जोड़ा जाएगा। लेकिन फिर भी हम आगे बढ़े। तकनीकी मुद्दे थे और हमने कई सबक सीखे। नई ज़मीन तैयार करना एक अद्भुत अनुभव था। हार मानने की संभावनाएँ बहुत थीं। हम कोर्स पर कायम रहे, प्रत्येक मुद्दे पर काम किया और वह भारत की पहली स्वदेशी कार, द टाटा इंडिका का जन्म था” रतन टाटा ने बताया कि यह कार उनके दिल के बेहद करीब है।
टाटा इंडिका की खूबियां
लॉन्च होते ही टाटा इंडिका की भारतोय कार बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ने लगी। मजबूती के साथ दमदार इंजन और शानदार माइलेज के साथ लोगों ने इसे हाथों-हाथ खरीदना शुरू किया। इंडिका में स्पेस तो ज्यादा मिलत ही था साथ ही यह आरामदायक भी थी। एक लीटर में यह करीब 20 किलोमीटर की माइलेज देती थी जो उस समय में काफी ज्यादा मानी जाती थी।
इसमें पेट्रोल और डीजल के ऑप्शन मिलते थे लेकिन डीजल मॉडल की मांग सबसे ज्यादा थी। Indica, देश की पहली कार थी जिसमें एयर कंडीशनिंग,पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते थे।
यह भी पढ़ें: Ratan Tata Death: Nano से लेकर जगुआर लैंड रोवर, रतन टाटा के सबसे बड़े फैसले
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines