4.74 करोड़ की रेंज रोवर में क्या ख़ास? रणवीर-दीपिका ने अपनी नन्ही परी के लिए खरीदी
Ranveer Singh ने 4.74 करोड़ की रेंज रोवर खरीदी जोकि आम SUVs से काफी अलग और खास है। इतना ही नहीं इसमें सेफ्टी के लिए भर-भर के फीचर्स दिए हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Ranveer-deepika new Range rover: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में रहते। दीपिका पादुकोण ने बेटी को 8 सितंबर को मुंबई में अपनी बेटी को जन्म दिया। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया और एक शानदार लग्जरी SUV अपनी बेटी के लिए खरीदी। रणवीर सिंह ने 4.74 करोड़ की रेंज रोवर खरीदी जोकि आम SUVs से काफी अलग और खास है। इतना ही नहीं इसमें सेफ्टी के लिए भर-भर के फीचर्स दिए हैं। इस गाड़ी में और भी बहुत कुछ खास है। आइये जानते हैं रणवीर-दीपिका इस नई रेंज रोवर के बारे में…
रणवीर-दीपिका से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स ने रेंज रोवर SUV को खरीदा है। इस लग्जरी SUV की कीमत 4.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर-दीपिका पादुकोण ने अपने पहले बच्चे के आने के कुछ हफ्ते बाद ही महंगी रेंज रोवर 4.4 LWB खरीदी है। इन्स्टाग्राम पर वायरल हुई एक क्लिप मेंउनके सिग्नेचर ‘6969’ नंबर प्लेट के साथ हरे रंग की गाड़ी को उनके घर में खड़ा देखा जा सकता है। ये रणवीर के कार कलेक्शन में सेम नंबर वाली चौथी कार है.

नई रेंज रोवर 4.4 LWB पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह एक 7 सीटर मॉडल है। इसमें 8 सिलिंडर्स वाला 4,3,95cc का Twin-turbocharged V8 पेट्रोल इंजन लगा है जो 523 bhp की पावर और 750Nm का टॉर्च जन रेट करता है। इसमें 4 व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है इस गाड़ी की टॉप स्पीड 250kmph है। इस गाड़ी का वजन 2725kg है।

इस SUV में 360 डिग्री कैमरा, 4 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड, EPS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, सेन्ट्रल लॉकिंग, इंजन इमोबिलिलाइजर,चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ऑटो रेन सेंसर, स्पीड सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
नई रेंज रोवर को सेफ्टी में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इतना ही नहीं रेंज रोवर की इस एसयूवी में खास टायर्स दिए गए हैं जो कि पंक्चर होने या इनमें छेद किए जाने के बाद भी कार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 50 किलोमीटर तक जा सकते हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह के पास पहले से ही एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारें मौजूद हैं। उनके पास लैम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल, टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर जैसी शानदार गाड़ियां हैं। रणवीर सिंह अक्सर अपनी लैम्बोर्गिनी में घूमते हुए नजर आते रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: