जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का भारत में ही स्थानीय रूप से निर्माण किया जाएगा। खास बात ये है कि इन SUVs की स्थानीय असेंबली से इनकी कीमतें काफी कम हो जाएंगी।आपको बता दें कि पुणे में कंपनी की फैसिलिटी में निर्मित होने के साथ, भारत यूके के बाहर पहला देश भी बन गया है, जहां इन दोनों SUVs का प्रोडक्शन किया जाएगा। आज से इनकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। कंपनी इस समय पुणे में अपनी वेलार, इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट का प्रोडक्शन कर रही है।
JLR भारत में बेचती हैं ये मॉडल
इस समय जगुआर लैंड रोवर भारत में चार मॉडल – डिस्कवरी स्पोर्ट, इवोक, एफ-पेस और वेलार बेच रही है और इन सभी गाड़ियों की बिक्री काफी अच्छी है। JLR के मुताबिक पिछले कुछ सालों में भारत में शानदार बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अब रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का भी निर्माण देश में ही होगा, ऐसे में ग्राहकों के पास भी नए ऑप्शन आ गये हैं जो अब कम कीमत में उपलब्ध होंगे।
कंपनी के अनुसार इन दोनों एसयूवी का लोकल प्रोडक्शन करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ये भारत में पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं, ऐसे में इनके ग्राहकों के लिए तो यह ख़ुशी की ही बात होगी। सभी गाड़ियां लग्जरी और एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं। इतना ही नहीं इनके इंजन भी भारत के हर तरह के मौसम के हिसाब से Tune किये गये हैं।
नई कीमतें
रेंज रोवर 3.0-लीटर एचएसई एलडब्ल्यूबी की कीमत 2.36 करोड़ रुपये है,जबकि पहले इसकी कीमत 2.80 करोड़ रुपये थी। यानी इस मॉडल पर 56 लाख रुपये तक कम हो गये हैं। इसके अलावा रेंज रोवर 3.0-लीटर पेट्रोल ऑटोबायोग्राफी वर्जन की कीमत 2.60 करोड़ हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 3.16 करोड़ रुपये थी । इस मॉडल पर भी 56 लाख रुपये की कटौती हुई है।
रेंज रोवर स्पोर्ट के 3.0Lपेट्रोल डायनामिक SE मॉडल की कीमत अब 1.40 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 1.69 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा 3.0 डीजल डायनामिक SE मॉडल की कीमत अब 1.40 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 1.69 करोड़ रुपये थी। दोनों ही मॉडल की कीमत में 29 लाख रुपये कम हो गये हैं।
यह भी पढ़ें: Kia की इस SUV में आई बड़ी खराबी, बिना एक्सीडेंट के खुल सकते हैं Airbags, लग सकती है भयंकर चोट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
16 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
18 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
19 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
21 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines