हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साल 2025 में आएगी Range Rover EV, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

विज्ञापन
land rover

Range Rover EV: Land Rover साल 2025 में Range Rover EV लॉन्च करेगा। दिसंबर 2023 तक इसकी बुकिंग शुरू की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई रेंज रोवर ईवी ऑटोमेकर के हेलवुड प्लांट में बनाई जाएगी।

इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार कर रही

Land Rover ने इसके लिए ऑल -इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस पर करीब 18.6 बिलियन डॉलर निवेश किया है। लग्जरी SUV ब्रांड Land Rover अपने मॉड्यूलर लोंगिट्युडिनल आर्किटेक्चर (MLA) को बनाए रखने की योजना पर काम कर रही है।

और पढ़िए – TVS बाजार में लॉन्च करने वाला है धांसू Electric Scooter, सिंगल चार्ज में चलेगा 145KM

विज्ञापन

2025 में कंपनी अपना नया जेईए प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी

जानकारी के मुताबिक साल 2025 में कंपनी अपना नया जेईए प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक लैंड रोवर और उसका सहयोगी ब्रांड जगुआर इलेक्ट्रिक कार को लेकर कर रहे हैं। जगुआर तो तीन नए ईवी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

और पढ़िए – Lexus RX: Strong colors और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई यह Luxury SUV कार, जानें कीमत

विज्ञापन

अपग्रेड करना शुरू किया था

जगुआर साल 2025 में अपना नया जेईए प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी। यह तकनीक एक बार चार्ज फुल चार्ज होने पर 700 KM तक की रेंज देता है। बता दें पिछले साल यह बात सामने आई थी कि कंपनी अपने हेलवुड प्लांट को इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए अपग्रेड बदलना शुरू कर दिया है।

land rover velar पेश करेगी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी नेक्स्ट जेनरेशन रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर वेलार और लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी केवल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आएंगी। बताया जा रहा है कि वेलार 2024 के अंत में कंपनी के यूके में स्थित हेलवुड मर्सीसाइड प्लांट से उत्पादन होने वाली पहली एसयूवी होगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola