हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

RAM 1500 REV: एक बार फुल चार्ज करने पर 804 Km तक चलता है, इसे लेने से होगा SUV और पिक-अप ट्रक दोनों का ख्वाब पूरा 

RAM 1500 REV
विज्ञापन
RAM 1500 REV: लोगों में पिछले कुछ सालों से पिक-अप ट्रक का क्रेज बढ़ा है। हाल ही में वाहन निर्माता कंपनी Stellantis ने इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक RAM 1500 REV को न्यूयॉर्क मोटर शो में पेश किया है। यह ट्रक एक बार फुल चार्ज करने पर 804 Km तक चलता है।

पिक-अप महज 4 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है

RAM 1500 REV लगभग 6350 किलोग्राम तक वजन एक बार में ले जा सकता है। पिक-अप में डुअल बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। कंपनी इसमें 168.0-kWh और 2 29.0-kWh की पावर क्षमता का बैटरी पैक देती है। पिक-अप महज 4 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।

 

ताकतवर बनाने के लिए इसमें 335-hp की मोटर लगाई है

RAM 1500 REV पावरफुल ऑफ रोडिंग व्हीकल है। इसे ताकतवर बनाने के लिए इसमें 335-hp की मोटर लगाई गई है। इसके फ्रंट एक्सल में ऑटोमेटिक व्हील-एंड डिस्कनेक्ट सिस्टम और रियर में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल है।  फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। कार एक्सपर्ट का अनुमान है कि यह दमदार और स्टाइलिश पिक अप ट्रक साल 2025 तक मार्केट में उपलब्ध होगा। यह शुरूआती कीमत 47 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola