Raju Srivastava Car Collection: कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। इससे देश में मातम छा गया है। राजू एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे। अगस्त में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू को कॉमेडी के साथ लग्जरी कारों का भी शौक था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास ऑडी से लेकर बीएमडब्ल्यू तक कई कारें थीं। तो आइए एक नजर डालते हैं उनकी कार कलेक्शन्स पर…
AUDI Q 7
जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के पास नई कारों में से एक ऑडी क्यू7 (AUDI Q 7) मॉडल की थी। इस कार को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 79.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Audi Q7 में 3.0-लीटर V6 TFSI इंजन लगा है जो 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा है।
यह इंजन 340hp की ताकत और 500Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। यह कार 5 से 9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। फीचर्स की बात करें तो बेहतर राइडिंग के लिए सात ड्राइव मोड के अलावा इसमें 4-जोन एयर कंडीशनिंग, पार्क असिस्ट के साथ 360-डिग्री कैमरा, एयर आयोनाइजर और एरोमेटाइजेशन और स्टीयरिंग असिस्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
BMW 3 Series
राजू श्रीवास्तव के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की कार भी है। बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज का डीजल वेरिएंट 1,998 सीसी 4-सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो 5,000rpm पर 255bhp की पावर और 1550 से 4400 rpm पर 400Nm का टार्क जेनरेट करता है।
कार में एक बड़ी किडी ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, एल-टाइप डे-टाइम रनिंग लाइट और लेजर लाइट हैं। साथ ही इस सेडान कार में 8.8-इंच आई-ड्राइव टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलाइट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
TOYOTA INNOVA
राजू श्रीवास्तव के पास एक टोयोटा इनोवा कार भी थी। हालांकि, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस मॉडल की थी। इसके लेटेस्ट मॉडल की बात करें तो इनोवा क्रिस्टा लिमिटेड एडिशन को इसी महीने लॉन्च किया गया था।
अभी पढ़ें – Honda Cars India: फॉर्ड और सुजुकी के बाद अब होंडा भी अपना डीजल इंजन बंद करने की तैयारी में!
इसकी कीमत 17.86 लाख रुपये है और यह स्टैंडर्ड इनोवा के GX पेट्रोल मॉडल पर आधारित है। जहां तक इंजन की बात है, लिमिटेड एडिशन में 2,694cc का इंजन लगा है जो 15.6 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है। बता दें सबसे अधिक वे इनोवा में ही सवारी करते देखे जाते थे।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines