Raftaar Electrica Scooter: ऑटो मोबाइल की दुनिया में कई इलेक्ट्रिक वाहनों ने अपनी खास जगह बना ली है। बात करें दोपहिया वाहनों की तो ऑटो बाजार में इसके अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं जो सभी तरह की कीमत वाले सेगमेंट में आते हैं। टू-व्हीलर सेक्टर में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स उपलब्ध है जिनमें से कुछ अपनी लंबी रेंज के लिए प्रसिद्ध है।
आज हम आपको इस लिस्ट में आने वाले रफ़्तार इलेक्ट्रिका इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम कीमत, लंबी रेंज और आकर्षक डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। आइए रफ़्तार इलेक्ट्रिका के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Electric Scooter: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 172 km
Raftaar Electric Scooter Price
रफ़्तार इलेक्ट्रिका इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 48,540 रुपये से शुरू होती है जो टॉप मॉडल के लिए 70,900 रुपये तक जाती है। यह कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
Raftaar Electrica Booking
रफ़्तार इलेक्ट्रिका इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी डीलरशिप पर जाकर भी इसे बुक किया जा सकता है।
Raftaar Electrica Range
रफ़्तार इलेक्ट्रिका के राइडिंग रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की रेंज देता है। इस रेंज को आईडीसी द्वारा प्रमाणित किया गया है।
Raftaar Electrica Battery
रफ़्तार इलेक्ट्रिका में कंपनी ने 64V, 30Ah क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है। एक 250W BLDC मोटर को इस बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। इस बैटरी की चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर यह बैटरी 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
Raftaar Electrica Scooter Features
कंपनी ने रफ्तार इलेक्ट्रिका में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, पुश बटन स्टार्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म, चार्जिंग प्वाइंट, मोबाइल एप्लिकेशन, ईबीएस, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन सिस्टम दिया है। फ्रंट में डुअल ट्यूब स्प्रिंग टाइप हाइड्रॉलिक शॉकर जैसे फीचर्स रियर में दिए गए हैं।
और पढ़िए –ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
12 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
17 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
19 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines