मानसून में ऐसे रखें अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर का ध्यान, वरना होगा बड़ा नुकसान
Author: Bani Kalra
2025-05-27 07:57:13
भारी बारिश से देश के कई राज्यों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की देखभाल की बहुत जरूरत पड़ती है… जरा सी लापरवाही आपके वाहन को बड़ा नुक्सान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं बारिश के बाद भी इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की सर्विस भी करवाना जरूरी हो जाता है। जैसे हम पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर पर ध्यान देते हैं ठीक उसी तरह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की भी समय पर सर्विस होना बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी की गाड़ी कभी भी बीच रास्ते ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगी। इ समय लगातार बारिश जारी है और ऐसे में अगर आपकी ई-बाइक या स्कूटर भी बारिश में पूरी तरह से भीग चुकी है तो एक बार आपको सर्विस सेंटर जरूरी जाना चाहिये।
हर सर्विस है जरूरी
इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी होती है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और बाइ ब्रेक डाउन होने से बच जाएगी, क्योंकि अगर सर्विस समय पर नहीं होगी तो बाद में खर्चा भी ज्यादा बढ़ जाता ह
बैटरी की जांच है जरूरी
इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर की सर्विस करवाते समय उसकी बैटरी की भी जांच जरूर करवा लें। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आपको बैटरी की हेल्थ पता चल सकेगी। याद रखे किसी भी लोकल मैकेनिक के पास जाने से बचें।
कूलेंट की मात्रा कम न हो
अगर आपके पास प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक है तो उसमें कुलेंट के लिए अलग से बॉक्स होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें। इसके अलावा बाइक ब्रेक्स की भी जांच करवा लें।
ये गलतियां कभी ना करें
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को सीधा धूप में पार्क न करें क्योंकि गर्मी में इलेक्ट्रिक बाइक में लगी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में परफॉरमेंस तो खराब होती है साथ ही रेंज भी कम हो सकती है। इसलिए EV को किसी छायादार जगह पर ही पार्क करें।
यह भी पढ़ें: Maruti E Vitara और Mahindra XEV 7e लॉन्च के लिए तैयार! जानें संभावित कीमत
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines