Engine Oil: अगर आप कार या बाइक का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि इंजन की लाइफ हमेशा सही रहे, इंजन के खुलने तक की नौबत ना आये तो सबसे पहले रेगुलर सर्विस पर हमेशा ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है इंजन ऑयल का समय पर बदलना या फिर टॉप अप करवाना।
क्योंकि इंजन में अगर ऑयल सही मात्रा में नहीं है या काला पड़ जाए तो इसके परिणाम बहुत भयंकर हो सकते हैं। अगर इंजन खुल जाये तो हजारों रुपये का खर्च भी आ सकता है।अगर ऑयल सही समय पर न बदला जाए तो इंजन पर क्या असर पड़ सकता है।
इंजन की उम्र हो जाएगी कम
इंजन में जो ऑयल डाला जाता है वो लुब्रिकेशन का काम करता है और इंजन के हर हिस्से को साफ़ और प्रोटेक्ट करता है। ऐसे में समय पर या जरूरत पड़ने पर ऑयल ना बदलवाने से दिक्कत हो सकती है और इंजन पर काफी बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक ऑयल के इस्तेमाल से घर्षण आदि को कम करने वाले तत्व कम हो जाते हैं और इसका मतलब ये होता है कि अब ऑयल में काम करने की शक्ति नहीं बची है।
Engine Oil
इंजन से आने लगती जय आवाज़
जब इंजन में ऑयल की कमी होने लगती है या फिर ऑयल काला पड़ने लगता है तो इंजन के अंदर के हिस्सों को लुब्रिकेशन यानी चिकनाई नहीं मिल पाती जिसकी वजह से पार्ट्स एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और घर्षण की वजह से तेज आवाज आना शुरू हो जाती है। साथ ही ऑयल पुराना हो जाने पर भी मोटर से आवाज शुरू आना शुरू हो जाती है।
गाड़ी की उम्र होती है कम
इंजन में ऑयल की कमी होने से गाड़ी की उम्र ही कम होने लगती है, धीरे-धीरे परफॉरमेंस खराब होने लगती है। क्योंकि पार्ट्स में चिकनाहट कम हो जाती और घिस घिस कर वो खराब होने लगते हैं … जिसकी वजह से एक समय बाद इंजन को खुलवाना ही पड़ता है और फिर शुरू होता है महंगा खर्चा। गाड़ी बीच रास्ते पर ही ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है। इंजन की सर्विस सबसे महंगी होती है और समय भी काफी बर्बाद होता है।
Engine Oil
ओवर हीटिंग की समस्या
इंजन में ऑयल की कमी के कारण पार्ट्स घिसने लगते हैं जिसके कारण ओवर हीटिंग की समस्या बढ़ जाती है। क्योंकि अगर ऑयल सही मात्रा में रहेगा तो घर्षण नही होगा और इंजन के साथ बाकी पार्ट्स भी फिट रहेंगे। इसलिए वाहन की समय पर सर्विस की हमेशा सलाह दी जाती है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines