हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

17 मई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बाइक Aera 5000 की प्री-बुकिंग, जानें कीमत

विज्ञापन
Matter AERA 5000

EV Bikes: अहमदाबाद की स्टार्ट-अप कंपनी Matter की इलेक्ट्रिक बाइक Aera 5000 और Aera 5000+ की प्री बुकिंग शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों बाइक की प्री-बुकिंग 17 मई से शुरू होगी। लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

यह Ev Bike महज 6 सेकंड में 60 किलोमीटर तक की गति पकड़ने की क्षमता रखती है। बाइक में पावरफुल 10 kW की बैटरी है। यह 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जुड़ी है। कंपनी दावा करती है कि इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 125Km तक चलेगी।

इन राज्यों के लिए प्री बुकिंग 

फिलहाल कंपनी अपनी इन बाइक को विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, मैसूर, कोयम्बटूर, मदुरै, ठाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, जयपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, गुवाहाटी, कामरूप और भुवनेश्वर के लिए प्री-बुक करेगी।

विज्ञापन

2 घंटे में फुल चार्ज

जानकारी के मुताबिक Aera 5000 बाजार में 1.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। वहीं, Aera 5000+ 1.54 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी। अनुमान है कि इन बाइक की डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू होगी। बाइक में इनबिल्ट एक्टिव कूलिंग सिस्टम, अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बैटरी सामान्य चार्जर से 5 घंटे में चार्ज होती है। वहीं, DC फास्ट चार्जर से महज 2 घंटे का ही फुल चार्ज हो जाती है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola