Porsche Panamera: पोर्श ने अपनी जबरदस्त नई कार Panamera से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपनी इस सुपर कार की बुकिंग अलगे हफ्ते से शुरू करेगी। यह कार शुरुआती कीमत 1.68 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में बेहद स्टाइलिश हेडलाइट डिजाइन दिया गया है। यह Porsche की स्पोर्ट्स सेडान कार है, जिसमें अलॉय व्हील के साथ सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह कंपनी की फोर्थ जनरेशन Panamera है। जिसे पुराने मॉडल से अधिक हाई क्लास बनाया गया है।
कार में 8-वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिक सीटें
इस स्टाइलिश कार में 8-वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिक सीटें और150 mm का व्हीलबेस मिलेगा। इसकी इलेक्ट्रिक सीटें जहां कम्फर्ट लेवल को बढ़ाती है वहीं, जानदार व्हीलबेस से इसे कम जगह में मोड़ना और चलाना आसान है। यह कार मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स के साथ आती है, जिससे इसका लुक्स एन्हांस होता है। इस स्पोर्ट्स कार में टर्बो चार्ज्ड V8 इंजन मिलेगा, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। कार की लंबाई 5052 mm की है। यह कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेने में सक्षम है। कार की चौड़ाई 1937 mm की है और इसकी हाइट 1423 mm की है। यह सड़क पर 315 kmph तक की टॉप स्पीड देगी।
तीन ड्राइविंग मोड़
Porsche Panamera में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे मिलकर कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं। लग्जरी फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल-एचडी 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें नेविगेशन, ऑडियो इंटरफेस और वॉयस कंट्रोल के साथ पोर्श कम्युनिकेशन मैनेजमेंट (पीसीएम) जैसे एलीट फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। कार में Normal, Sports और Sports Plus तीन ड्राइविंग मोड़ आते हैं। कार में 4.0 लीटर इंजन है। यह पावरफुल इंजन 670 bhp की पावर और 930 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाजार में इस कार का मुकाबला Audi A7, BMW 8-Series और Mercedes-Benz CLS-Class जैसी कारों से है। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें बड़े टायर साइज दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 mins agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines