Popular Cars Sales India Report 2022: भारत में लगभग सभी कार बेचने वाली कंपनियों ने सितंबर महीने के लिए अपने वाहन बिक्री के आंकड़ों की घोषणा की है। बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मारुति सुजुकी कंपनी पहले पायदान पर बनी हुई है। मारुति के बाद हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और महिंद्रा, किआ मोटर्स, टोयोटा और होंडा सहित अन्य लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनिया हैं।
अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो देश के 10 सबसे बड़े कार निर्माताओं की बिक्री के आंकड़े जान लीजिए ताकि आपको इस बात का अनुमान मिल सके कि कौनसी कंपनी के वाहनों को पिछले महीने सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
मारुति सुजुकी बाजार में सबसे पहले स्थान पर बनी हुई है। इस इंडो-जापानी कंपनी ने पिछले महीने 1,48,380 वाहन बेचे थे। दूसरे नंबर पर हुंडई मोटर कंपनी है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने भारत में 49,700 वाहन बेचने का रिकॉर्ड हासिल किया।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आती है। कंपनी ने पिछले महीने भारत में 47,654 यात्री वाहन बेचे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी 34,508 वाहनों की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। जबकि किआ मोटर्स ने 25,857 वाहनों की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
इन आकड़ों पर भी नजर डालें
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी देश के शीर्ष 10 ऑटोमोबाइल निर्माताओं की सूची में छठे स्थान पर है। कंपनी ने पिछले महीने 15,378 वाहन बेचे हैं। इसके बाद होंडा कंपनी का नंबर आता है। कंपनी ने सितंबर में 8,714 कारों की बिक्री की है। 7,623 वाहनों की बिक्री के साथ रेनो कंपनी 8वें स्थान पर है। जबकि फॉक्सवैगन 4,103 वाहनों की बिक्री के साथ 9वें नंबर पर है। MG Motor India ने 3,803 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10वां स्थान हासिल किया है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 4900 और चांदी 18900 रुपये मिल रहा है सस्ता, जानें ताजा भाव
जानें 10वें स्थान के बाद कौन?
पिछले महीने की बिक्री के अनुसार, स्कोडा, निसान, सिट्रोएन और जीप क्रमशः 11वें, 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर हैं। स्कोडा ने पिछले महीने 3,543 यात्री कारों की बिक्री की, इसके बाद निसान ने 3,177, सिट्रोएन ने 1,386 और जीप ने 1,116 कारों की बिक्री की।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines