हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

New Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन

New Electric Scooter: पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही है। लोगों को 4 व्हीलर लेना हो या 2 व्हीलर, अब उनका क्रेज इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल-डीजल वाहनों के मुकाबले बेहतर माइलेज और कीमत में भी ज्यादा दमदार होते है। इसके चलते बड़ी बड़ी ऑटो कंपनियां भी लगातार नई इलेक्ट्रिक कारें , स्कूटर और बाइक्स को बाजार में एक के बाद एक पेश कर रही है। अगर आप इनमें से इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर खरीदने का मन बना रहे है, तो आज आपको अपने इस लेख में हम आपको उन 5 विशेष बातों के बारें में बताने जा रहे है, जो आपको कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले ध्यान में रखना जरुरी होता है…

1. दमदार रेंज का होना….

किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेने से पहले आपको उस स्कूटर की रेंज का जानना सबसे जरुरी है कि सिंगल चार्ज मे ये स्कूटर कितने किलोमीटर का दम भर सकता है।

2. चार्जिंग की समय अवधि

इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज के साथ साथ वह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज होने में कितना वक्त लगाता है, ये दूसरी सबसे जरुरी बात है, जो ध्यान रखने योग्य है कि जिस स्कूटर को आप खरीदने जा रहे है वो कितना समय चार्जिग में लगाता है।

3. इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेक्नोलॉजी

रेंज और चार्जिंग में पास होने के बाद अब आपको ये भी देखना है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मे टेक्नोलॉजी पॉइन्टस दे रखे है जैसे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के क्या क्या फीचर्स दिए गए है। उसमें कौन सा कंट्रोल सिस्टम कंपनी ने लगा रखा है।

4. कीमत बजट में हो

किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले इंसान अपनी जेब देखता है की जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को वो खरीदने जा रहा है वो उसके बजट में है या नहीं , दमदार रेंज , चार्जिंग का समय, इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेक्नोलॉजी के अलावा जेब में उतने पैसों का होना भी जरुरी है।

5. ऑफर या डिस्काउंट

खरीदने से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आप ये भी देखें कि कोई ऑफर या डिस्काउंट भी चल रहा है या नहीं, त्योहारी सीजन में कंपनियां नए नए ऑफर्स को देके ग्राहकों को लुभा रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें