तीन पहिए की सुपरबाइक, Slingshot R देखकर लोग बोले-'नजर नहीं हटती..', जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

Polaris Slingshot R
Edited By Amit Kasana

Polaris Slingshot R
Super Bikes: बाइक कल्चर बदल रहा है। अब रेट्रो, क्रूजर और सुपरबाइक्स का चलन है। इसी कड़ी में टू व्हीलर के इंटरनेशनल ब्रांड Polaris की सुपरबाइक है Slingshot R. तीन पहिए की इस बाइक को सड़क पर देखकर लोगों की इससे नजर नहीं हटती है।
Polaris Slingshot R सड़क पर 201 kmph की टॉप स्पीड देती है। इस क्रूजर बाइक को चलाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह धांसू बाइक महज 4.9 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें एक बार में केवल दो लोग सफर कर सकते हैं।
इस फाड़ू बाइक में कार को टक्कर देने वाला 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन है। जो 203 bhp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 37.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। इसमें 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी कनेक्टिविटी, नेविगेशन, एप्पल कारप्ले, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और सभी स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल यह कार ग्लोबल मार्केट में है। इंडिया में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये पड़ेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: